चलती बाइक अचानक बनी आग का गोला, धू-धू कर जली HF Deluxe; मालिक बाल-बाल बचा

बदायूं के भानपुर में चलती HF Deluxe बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक मालिक मोहित सागर समय रहते उतरकर बाल-बाल बच गए। बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बदायूं के बिसौली में बुधवार सुबह चलती बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। भानपुर गांव के पास कच्चे रास्ते से गुजर रही 2023 मॉडल HF Deluxe देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गई। बाइक चला रहे मोहित सागर ने समय रहते नीचे उतरकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

चलती बाइक में अचानक लगी आग

घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भानपुर गांव की है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे भानपुर निवासी मोहित सागर पुत्र वीरेंद्र सागर अपनी बाइक से कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही मोहित ने तुरंत बाइक से उतरकर खुद को सुरक्षित किया।

देखते ही देखते धू-धू कर जली बाइक

बाइक से आग की लपटें उठने के बाद देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। मौके पर काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में बाइक बुरी तरह जल गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारण की पुष्टि बाकी

बाइक मालिक मोहित सागर ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते बाइक से उतर जाने के कारण मोहित सागर बाल-बाल बच गए।

रिपोर्ट – संतुलित पाठक (बदायूं)

यह भी पढ़ें: बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Related Articles

Back to top button