पंजाब में फिर आएगी आप सरकार : सिसोदिया

  • पीएसी बैठक में आप नेता का दावा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) की बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोग भगवंत मान सरकार के काम से खुश हैं और उन्हें दोबारा चुनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल को कमिटी का कन्वीनर बनाया गया है और पंजाब, गोवा व गुजरात चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। आप नेता ने कहा कि पंजाब के लोग भगवंत मान सरकार के कामकाज से खुश हैं और उसे दोबारा चुनना चाहते हैं, जबकि गोवा और गुजरात के वोटर बदलाव चाहते हैं।
आप की पीएमसी की पहली बैठक के बाद बोलते हुए सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान के बारां में मिली अप्रत्याशित जीत और वहां के लोगों द्वारा भाजपा की नीतियों को नकारे जाने से हुई—जिससे यह उम्मीद जगी है कि भजपा का एक मजबूत विकल्प उभर रहा है, जिसकी लोग सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप ने पंजाब, गोवा और गुजरात में होने वाले चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हम पंजाब चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लोग भगवंत मान की सरकार के कामकाज से बहुत खुश हैं और उसे दोबारा सत्ता में लाना चाहते हैं, वे भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि अगर मान मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो पुरानी पार्टियां सत्ता में वापस आ जाएंगी। उन्होंने उन पर ड्रग्स की समस्या फैलाने, सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल करने, रोजग़ार के मामले में बेईमानी करने और व्यापारियों को लूटने का आरोप लगाया। समिति ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूपीआई के मुद्दे पर भी चर्चा की। सिसोदिया ने दावा किया कि पूरे भारत में लोग यूपीआई पर सरकार के फ़ैसले से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं उनका आरोप था कि यह फ़ैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में लिया गया था।

Related Articles

Back to top button