AIIMS INI-CET जनवरी 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
AIIMS ने INI-CET जनवरी 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. MD, MS समेत पीजी कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: AIIMS ने INI-CET जनवरी 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. MD, MS समेत पीजी कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.
मेडिकल PG में एडमिशन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने INI-CET जनवरी 2027 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस परीक्षा के माध्यम से AIIMS नई दिल्ली समेत देश के विभिन्न इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस-कंबाइंड में MD, MS, MCh, DM और MDS जैसे पीजी कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी AIIMS की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2026 है. परीक्षा 1 नवंबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी.
13 अक्टूबर तक भरें आवेदन फॉर्म
INI-CET जनवरी 2027 के लिए उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने के बाद 17 से 19 अक्टूबर के बीच फॉर्म का स्टेटस चेक करने का मौका मिलेगा. फाइनल रजिस्ट्रेशन स्टेटस और एडमिट कार्ड 26 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा.
1 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा
INI-CET जनवरी 2027 परीक्षा 1 नवंबर 2026 को CBT मोड में आयोजित होगी. परीक्षा के स्कोर के आधार पर विभिन्न Iइंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस-कंबाइंड में MD, MS, MCh, DM और MDS समेत कई पीजी मेडिकल और डेंटल कोर्सों में एडमिशन मिलेगा.
200 प्रश्नों का होगा पेपर
परीक्षा में कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इन्हें हल करने के लिए 180 मिनट यानी 3 घंटे का समय मिलेगा. प्रत्येक सही आंसर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत आंसर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. बिना प्रयास वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा और न ही अंक काटे जाएंगे.
आवेदन की फीस कितनी है?
जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 4,000 रुपये निर्धारित है. SC, ST और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3,200 रुपये फीस देनी होगी.
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और INI-CET जनवरी 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और इमेज अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.



