छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल ने किया कुछ ऐसा, भाजपाइयों को लग गई मिर्ची
राहुल गांधी की लोकप्रियता दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। युवाओं में उनका भारी क्रेज नजर आ रहा है। वो लगातार छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहे हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बनावटी शान-ओ-शौकत में जी रहे पीएम मोदी आज कल एक्सपोज होते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों जितना ही भाजपा सरकार की आलोचना हो रही है उससे कहीं ज्यादा पीएम मोदी अपनी करतूतों को लेकर ट्रोल का सामना कर रहे हैं।
पीएम मोदी जिस तरह से विदेश जाते हैं और वहां जाकर विदेशी नेताओं के जबरजस्ती गले पड़ते हैं ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है। अब भाजपा नेता और बीजेपी के अंधभक्त चमचे भले ही इसे विदेश नीति और पापा का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हों लेकिन असल में ये खोखली राजनीति है जो भाजपा की लुटिया धीरे-धीरे डुबो रही है। अब ऐसे में भाजपाई चमचे इसे कितना भी डिफेंड कर लें लेकिन विपक्षी खेमा मोदी को एक्सपोज करने में एक पल भी नहीं सोच रहा है।
राहुल गांधी की लोकप्रियता दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। युवाओं में उनका भारी क्रेज नजर आ रहा है। वो लगातार छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहे हैं। वहीं इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बड़ा बवाल मच गया है। आलम ये है कि बीजेपी नेता आगबबूला हो गए हैं और पक्ष-विपक्ष इस मामले पर आमने-सामने है।
पूरे मामले की बात की जाए तो इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक कॉमेडियन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग हुई. छात्रों पर केंद्रित इस कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि मंच पर आए और मोदी के हाव-भाव और विदेशी नेताओं से बात करने के उनके अंदाज की नकल की. इस प्रस्तुति में मोदी की विदेश नीति, बच्चों के साथ प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सिक्के के एक ट्रिक का ज़िक्र किया गया.
कॉमेडियन मणि ने मोदी के विदेशी नेताओं के साथ बातचीत की नकल करते हुए बार-बार “my friend” का इस्तेमाल किया. उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा, “My friend, how are you?” लोकसभा में विपक्ष के नेता ने जवाब दिया, “I am fine, how are you Modi ji?” मणि ने जवाब दिया, “Great harassment” और मोदी के हाव-भाव को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हुए “my friend” का इस्तेमाल जारी रखा. इस प्रस्तुति में गलगोटियास यूनिवर्सिटी और इंडिया ग्लोबल AI समिट में यूनिवर्सिटी द्वारा दिखाई गई चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर हुए विवाद का भी ज़िक्र किया गया.
विपक्ष भले ही इस मामले पर चुटकी ले रहा हो लेकिन सत्ताधारी दल यह वीडियो देखने के बाद बौखलाया हुआ है। और तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाकर राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका “गैर-जिम्मेदार रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अनुचित है”.
यादव ने कहा, “हमारे देश की संस्कृति और माताओं के सम्मान का अपमान करके उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को बढ़ावा दिया है.” CM ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां का “अपमान” देश की सभी माताओं का “अपमान” है और उन्होंने गांधी से माफी मांगने की मांग की.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा: “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत मां के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोले जाना और राहुल गांधी का उस पर हंसना बेहद शर्मनाक और दुखद है.”
वहीं इन सब बयानों का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेता भी आगे आ गए हैं। भाजपा के हमलों के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है। कांग्रेस ने न सिर्फ मिमिक्री विवाद पर भाजपा के रवैये को अलोकतांत्रिक बताया, बल्कि यह भी आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस ने मिलकर देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा- राहुल गांधी ने उस ‘सिस्टम’ का पर्दाफाश कर दिया है जो छात्रों की आवाज दबा रहा है।
रमेश ने कहा, ‘यह सिस्टम कौन है? यह भाजपा-आरएसएस के लोग हैं, जिन्होंने देश की शिक्षा, अर्थव्यवस्था, राजनीति और हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट बना दिया है, क्योंकि यह सिस्टम छात्रों से डरता है। छात्र सवाल पूछते हैं और जवाबदेही मांगते हैं। अब राहुल गांधी उनके साथ खड़े हैं, इसलिए छात्रों का डर खत्म हो चुका है और उनकी आवाज पूरे देश में गूंज रही है।’
वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही नस पर हाथ रख दिया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने दिल की गहराइयों से उस सच्चाई को सामने रखा है कि वाकई यह सरकार सिर्फ अंधभक्तों की सरकार है। यह सरकार केवल अंधभक्तों को चाहती है और केवल उनके भले के लिए काम करती है। इसे न तो युवाओं की चिंता है, न नौजवानों की और न ही छात्रों की। राहुल गांधी ने कार्यक्रम में छात्रों के इसी दर्द को साझा किया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंच से पीएम मोदी को आइना दिखाया बल्कि छात्रों की जरूरतों के बारे में भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने अंधभक्तों को भी जमकर लपेटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एक छात्रा ने राहुल गांधी को बताया कि मध्य प्रदेश में सरकारी परीक्षाएं पास करने के बावजूद उनके जैसे कई अभ्यर्थी परेशान हैं, क्योंकि 13 प्रतिशत नियुक्तियां कानूनी विवाद के चलते रोक दी गई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के ही देवास के एक छात्र ने राहुल गांधी से कहा कि एमपीपीएससी में अनियमितताओं को उजागर करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया था।
इंदौर में छात्रों की गूंज अभियान का ये पांचवां संस्करण है। इसकी शुरुआत की बात की जाए तो राहुल गांधी ने कोटा से की थी, राहुल इससे पहले देहरादून, दिल्ली, प्रयागराज और पुणे में भी छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर चुके हैं। वहीं जितनी बार भी राहुल गांधी ऐसे कार्यक्रम करते हैं ये बहजपाईयों को नागवार गुजरता है। एक न एक नुक्स निकालकर पूरे इवेंट को खराब करने की कोशिश की जाती है।



