राजस्थान में निकाय अध्यक्षों का आज फैसला, 5 नगर निगम समेत 273 निकायों में मतदान

राजस्थान के 5 नगर निगमों में मेयर और 268 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए आज मतदान जारी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राजस्थान के 5 नगर निगमों में मेयर और 268 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए आज मतदान जारी है. कुल 273 निकाय प्रमुखों का फैसला सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग के साथ होगा.

राजस्थान निकाय चुनाव में मदतान और नतीजे जारी होने के बाद अब अध्यक्ष और मेयर पद का फैसला होना है. आज 21 सितम्बर को राज्य के 5 नगर निगमों में मेयर (महापौर), और 268 नगरीय निकायों में अध्यक्ष और सभापति पदों के लिए मतदान हो रहा है. इसके लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा. तीन बजे के बाद से मतगणना शुरू होगी शाम तक नतीजे आएगे.

प्रदेश के 305 शहरी निकायों में 9 और 11 सितंबर को पार्षदों के चुनाव हुए थे, जबकि 32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं. इनमें 28 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और 2 निर्दलीय अध्यक्ष बने हैं. वहीं आज उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम के मेयर का चुनाव होगा. जबकिजयपुर, जोधपुर और कोटा में कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण मेयर चुनाव 25 सितंबर को होगा.

मेयर के लिए कहां-किससे मुकाबला?

उदयपुर के 80 वार्ड में 53 BJP पार्षद, 23 कांग्रेस पार्षद और 4 अन्य हैं. यहां BJP ने पारस सिंघवी और कांग्रेस ने डॉ. पूनम कंवर को मैदान में उतारा है. बीकानेर के 80 वार्ड में 42 कांग्रेस पार्षद, 27 BJP पार्षद और 11 अन्य हैं. यहां अनिल कल्ला कांग्रेस से और सुरेंद्र सिंह BJP से चुनाव लड़ रहे हैं. अलवर के 65 वार्ड में 28 BJP पार्षद, 23 कांग्रेस पार्षद और 14 निर्दलीय हैं.

अलवर में BJP ने सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस ने कमलेश शर्मा को मैदान में उतारा है. पाली में 21 BJP पार्षद, 29 कांग्रेस पार्षद और 15 निर्दलीय हैं. यहां BJP ने नमिता बुबकिया और कांग्रेस ने मेयर पद के लिए सुमित्रा जैन को मैदान में उतारा है. अजमेर के 80 वार्ड में 37 कांग्रेस पार्षद, 32 BJP पार्षद और 11 निर्दलीय हैं. BJP की अनामिका शर्मा और कांग्रेस की किरण गढ़वाल के बीच मुकाबला है.

झालावाड़ में सभापति पद के लिए मतदान

वहीं, झालावाड़ नगर परिषद चुनाव में आज सभापति पद के लिए नगरपरिषद में मतदान किया जाएगा. नगरपरिषद के 45 वार्डों में कांग्रेस के 29, बीजेपी के 13, आम आदमी पार्टी का 1 और दो निर्दलीय सीट है. सभी दलों के प्रतियाशीमतदान केंद्र नगर परिषद पहुंचने लगे हैं. सबसे पहले सभी पार्षद शपथ लेंगे. इसके बाद सभापति पद के लिए नगरपरिषद में मतदान शुरू किया जाएगा.

जयपुर, जोधपुर और कोटा में किसके कितने पार्षद?

वहीं, जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर चुनाव 25 सितंबर को होगा. यहां कुछ वार्डों में दोबारा मतदान कराने पड़े थे, जिसके कारण मेयर का चुनाव देरी से होगी. जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं, इनमें से बीजेपी के 78 और कांग्रेस के 57 पार्षद हैं जबकि निर्दलीय पार्षदों की संख्या 15 है.

वहीं, जोधपुर में नगर निगम में बीजेपी के 45, कांग्रेस के 44 और 10 निर्दलीय पार्षद हैं. कोटा की बात करें तो यहां कुल 100 वार्ड हैं, जिसमें बीजेपी के 57, कांग्रेस के 39 और 4 निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की हैं.

Related Articles

Back to top button