Olympic City के बाद गुजरात का बड़ा प्लान, ओलंपिक के बाद एशियन गेम्स की तैयारी
गुजरात में Olympic City को लेकर चर्चाओं के बीच अब ओलंपिक के बाद इसके इस्तेमाल और भविष्य की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेलों के बीच गुजरात से खेल जगत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है.. गुजरात सरकार और भारत सरकार ने अहमदाबाद में 2038 एशियन गेम्स की मेजबानी के लिए अपनी औपचारिक दिलचस्पी जाहिर कर दी है.. इसके लिए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया यानी OCA के सामने Expression of Interest जमा किया गया है.. भारत की ओर से अहमदाबाद को 2038 एशियन गेम्स के संभावित मेजबान शहर के तौर पर पेश किया गया है.. OCA ने भारत की इस पहल का स्वागत भी किया है.. और आगे शहर की खेल सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स.. और आयोजन क्षमता का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया शुरू की है..
दरअसल 2030 और 2034 के एशियन गेम्स की मेजबानी पहले ही तय हो चुकी है.. साल 2030 में एशियन गेम्स कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होंगे.. जबकि 2034 के एशियन गेम्स की मेजबानी सऊदी अरब का रियाद करेगा.. ऐसे में 2038 का संस्करण अगला बड़ा मौका है.. जिसके लिए भारत ने अहमदाबाद को सामने रखा है.. हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि 2038 एशियन गेम्स की मेजबानी अहमदाबाद को मिल गई है.. भारत ने अपनी रुचि और दावेदारी जरूर पेश की है.. लेकिन अंतिम फैसला OCA की प्रक्रिया के तहत होगा.. सितंबर 2026 में सामने आई जानकारी के मुताबिक.. 2038 गेम्स की मेजबानी के फैसले के लिए अभी आगे की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है.. और अंतिम निर्णय बाद के चरण में लिया जाएगा..
गुजरात सरकार की दावेदारी ऐसे समय में सामने आई है.. जब देश में बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी को लेकर राज्यों के बीच चर्चा तेज है.. इसी क्रम में तमिलनाडु में भी खेलों से जुड़ी बड़ी योजनाओं का ऐलान हुआ है.. हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में विश्वस्तरीय तमिलनाडु ओलंपिक सिटी बनाने की घोषणा की है.. वहीं यह योजना राज्य में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने और बड़े खेल आयोजनों के लिए आधार तैयार करने से जुड़ी है.. इससे पहले गुजरात में बड़े खेल आयोजनों.. और परियोजनाओं के केंद्रित होने को लेकर अन्नामलाई की ओर से सवाल उठाए जाने की खबरें भी सामने आई थीं.. अब अहमदाबाद की 2038 एशियन गेम्स की दावेदारी ने इस पूरी बहस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है..
अहमदाबाद की दावेदारी के पीछे सबसे बड़ा आधार शहर में तैयार हो रहा बड़ा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बताया जा रहा है.. गुजरात सरकार आने वाले वर्षों में अहमदाबाद को बड़े अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स के लिए तैयार करने पर जोर दे रही है.. शहर में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव विकसित करने की योजना है.. इस पूरे स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में अलग-अलग खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं, एथलीट्स के लिए आवास, प्रशिक्षण केंद्र.. और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं.. यही वजह है कि भारत की ओर से अहमदाबाद को 2038 एशियन गेम्स के लिए प्रस्तावित किया गया है.. OCA की मूल्यांकन प्रक्रिया में इन्हीं सुविधाओं और भविष्य की तैयारियों को अहम आधार माना जाएगा..



