अब ज्योतिष भविष्य के साथ बताएगा सुधार
आधिकारिक तौर पर समीर मेधज एस्ट्रो ऐप लॉन्च

- सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंन्द्र सिंह ने की शुरू आत
ऐप में मुख्य फीचर्स
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। आम लोगों को अब ज्योतिष अब भविष्य ही नहीं बताएगा बल्कि उनकेजीवन में सुधार लाने केलिए मार्ग दर्शन भी करेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश में एक शानदार कार्यक्रम में समीर मेधज एस्ट्रो ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। मेधाज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. समीर त्रिपाठी द्वारा शुरू किए गए इस डिजिटल ऐप का उद्घाटन उनके जन्मदिन पर किया गया।
ऐप को मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह (लखनऊ के सरोजनी नगर से विधायक) और महेंद्र सिंह (उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री) ने आधिकारिक तौर पर उतारा। इस लांचिग अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस लांचिंग पर विधायक राजेश्वर सिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री ले कहा कि प्राचीन भारतीय ज्योतिषीय ज्ञान एवं आधुनिक डिजिटल तकनीक का यह संगम निश्चित रूप से सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने इसे लिए मंगलकामनाएं दीं। इस ऐप के जरिये यूज़र्स पर्सनलाइज्ड कुंडली, रोजाना पंचांग, ग्रहों के गोचर की जानकारी और व्यवस्थित ज्योतिषीय उपाय देख सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
समीर मेधराज को मिलीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
आज आशियाना में समीर मेधराज एस्ट्रो ऐप के भव्य शुभारंभ समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिह, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एसटीएफ अमिताभ यश, बड़े भैया रामेश्वर सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर अवस्थी , विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, डॉ. संजीव अवस्थी, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समीर मेधराज को इस नवीन पहल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ज्योतिष भविष्य बताने के लिए नहीं, बल्कि सुधार के लिए : समीर त्रिपाठी
लॉन्च के बाद ऐप में बारे में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. समीर त्रिपाठी ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कि यह ऐप इस सोच पर काम करता है कि ज्योतिष भविष्य बताने के लिए नहीं, बल्कि सुधार के लिए है। इसका मकसद पारंपरिक वैदिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ जोडक़र व्यावहारिक और जीवन को बेहतर बनाने वाली सलाह देना है।



