13 साल का अनुभव और भाई भी पायलट, जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मछार?

फ्लाईदुबई फ्लाइट में 30 सितंबर 2026 को कॉकपिट के अंदर हुए हिंसक हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मछार गंभीर रूप से घायल हो गए. 

4पीएम न्यूज नेटवर्क: फ्लाईदुबई फ्लाइट में 30 सितंबर 2026 को कॉकपिट के अंदर हुए हिंसक हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मछार गंभीर रूप से घायल हो गए.

फ्लाईदुबई फ्लाइट में यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मछार मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय तक उन्होंने मुंबई (महाराष्ट्र) में रहकर काम किया है. रिपोर्ट के अनुसार वे गुजराती मूल के भारतीय नागरिक हैं और उनका होमटाउन मुंबई रहा है, जहां वे फ्लाईदुबई ज्वाइन करने से पहले करीब 11 साल तक स्पाइसजेट (SpiceJet) में बतौर सीनियर कमांडर कार्यरत थे.

मौजूदा समय में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास व वाणिज्य दूतावास उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं. उनका परिवार भारत में ही रहता है, और उनके भाई भी विमानन क्षेत्र से जुड़े हैं जो अकासा एयर में बतौर पायलट काम करते हैं. जून 2022 से फ्लाईदुबई में कैप्टन बनने के बाद से वे अपनी एयरलाइन ड्यूटी के सिलसिले में दुबई में रह रहे थे.

फ्लाईदुबई के पायलट का स्पाइसजेट से भी रहा है नाता
फ्लाईदुबई के कैप्टन को कमर्शियल उड़ान का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. वो स्पाइसजेट में 11 साल से ज्यादा समय तक पायलट रहे हैं. उन्होंने स्पाइसजेट में सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की जिम्मेदारी संभाली है. उनके पास बोइंग 737 विमान उड़ाने का 9,500 घंटे से ज्यादा का अनुभव है.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 से जुड़ी घटना के बीच संबंधित पायलट की पेशेवर पृष्ठभूमि सामने आई है. प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक, पायलट को कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह स्पाइसजेट में करीब 11 साल तक काम कर चुके हैं. स्पाइसजेट में उन्होंने सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की जिम्मेदारी भी संभाली थी. फिलहाल वह फ्लाईदुबई में बोइंग 737 विमान के कैप्टन के तौर पर कार्यरत हैं.

कबसे कब तक रहे स्पाइसजेट में?
फ्लाईदुबई के पायलट की प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें बोइंग 737 विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. जून 2022 से वह फ्लाईदुबई में डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले जून 2011 से जून 2022 तक उन्होंने स्पाइसजेट में सेवाएं दीं. इस दौरान उन्होंने सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में काम किया.

स्पाइसजेट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 9,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी, जिनमें 6,400 घंटे से अधिक समय पायलट इन कमांड यानी विमान के मुख्य पायलट के तौर पर बिताया. नवंबर 2020 से जून 2022 तक वह स्पाइसजेट में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी रहे. इस दौरान उन्होंने पायलटों को प्रशिक्षण देने, उनकी उड़ान क्षमता का आकलन करने और उन्हें मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी निभाई. फ्लाईदुबई में भी वह पायलटों के प्रशिक्षण और विमान संचालन से जुड़े कार्यों में योगदान देने के लिए प्रयासरत थे.

कितने घंटे फ्लाइट उड़ाने का रहा है अनुभव
उनकी प्रोफाइल में विमानन सुरक्षा, नियमों के अनुपालन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नेतृत्व करने के अनुभव का भी उल्लेख है. फ्लाईदुबई के कैप्टन का नाम स्मित मछार (Smit Machchhar) है. वे भारतीय नागरिक हैं. जून 2022 से वे फ्लाईदुबई के Boeing 737 बेड़े में कैप्टन हैं. उनके प्रोफाइल के मुताबिक. उनके पास करीब 9,750 घंटे का उड़ान अनुभव है.

30 सितंबर 2026 को फ्लाइट FZ1073 (दुबई-तेल अवीव) में कॉकपिट के अंदर हुई हिंसक घटना में कैप्टन स्मित मछार घायल हुए. विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. घटना की जांच जारी है और फ्लाईदुबई ने जांच पूरी होने तक अटकलों से बचने को कहा है.

Related Articles

Back to top button