दिल्ली में AAP के खिलाफ प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका गया’
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का विरोध प्रदर्शन रविवार को दिल्ली में तेज हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का विरोध प्रदर्शन रविवार को दिल्ली में तेज हो गया।
पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए इंडिया गेट तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में AAP कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय गरमा गई,
जब पुलिस ने इंडिया गेट के पास AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
AAP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और इन मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘वो मुझे ऐसे उठा-पटक रहे हैं जैसे मैं कोई फुटबॉल होऊं… यहां इतनी बड़ी पुलिस फोर्स है, फिर भी वे अपने ही ACP के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं कर रहे हैं, न ही ACP को गिरफ्तार कर रहे हैं’.
लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
उन्होंने कहा कि पुलिस जब नेताओं और पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकती है तो आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करती होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील कि की वो इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हों और अपनी आवाज बुलंद करें.
AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में
वहीं ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA के स्टूडेंट बड़ी संख्या में शंग्रीला होटल के पास इकट्ठे हुए है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र और छात्राओं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया है.
छेड़खानी पर वृंदा करात ने जताई नाराजगी
प्रदर्शन में माकपा नेता वृंदा करात भी शामिल हुईं. उनका का कहना है कि प्रदर्शन तब तक चालू रहेगा,जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते. उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़खानी का भी विरोध किया . वृंदा करात ने कहा दिल्ली में जिस तरह से अत्याचार महिलाओं के साथ हो रहा है,दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को शर्म आनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि एक लड़की के साथ दिल्ली पुलिस के एसीपी ने गलत हरकत की, लेकिन दिल्ली पुलिस सबूत के तौर पर उसका वीडियो मांग रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह ACP हैं, और उनमें एक महिला को छूने की हिम्मत कैसे हुई? क्या उन्हें पुलिस के प्रोटोकॉल और SOP के बारे में नहीं पता? .



