फिटनेस टेस्ट में पास होने के लिए युवाओं का खतरनाक रास्ता, सिर पर चोट मारकर बढ़ा रहे हैं सूजन

रुड़की में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। इस बीच कुछ युवाओं का एक अजीब तरीका सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ कैंडिडेट्स भर्ती में लंबाई की माप पूरी करने के लिए अपने सिर पर डंडे मारकर उसे सुजा रहे हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: रुड़की में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। इस बीच कुछ युवाओं का एक अजीब तरीका सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ कैंडिडेट्स भर्ती में लंबाई की माप पूरी करने के लिए अपने सिर पर डंडे मारकर उसे सुजा रहे हैं।

युवाओं के बीच अग्निवीर बनने का जुनून इस कदर है कि वे इसके लिए अपनी सेहत को भी खतरे में डाल रहे हैं। हालांकि, सिर पर चोट मारना बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे गंभीर चोट लग सकती है।रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर समूह एवं केंद्र (BEG) के पवेलियन मैदान में ये अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है, जो भर्ती वर्ष 2027 के लिए है. इस भर्ती रैली में वह कैंडिडेट्स पहुंच रहे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) पास की है. आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं.

चोट छिपाने के लिए सिर पर नींबू रगड़ रहे

अग्निवीर बनने के लिए कैंडिडेट्स डंडा मारकर सिर ही नहीं सुजा रहे है. कैंडिडेट्स इसके बार चोट पर नींबू भी रगड़ रहे हैं. ये पूरी कवायद सिर पर डंडा मारकर लगी चोट को छिपाने को लेकर है, जिससे की लंबाई का माप लेते समय कैंडिडेट्स के सिर के सूजन नहीं दिखाई पड़े. ऐसे कई मामलों में कैंडिडेट्स के परिजन भी उनका साथ दे रहे हैं.

संदेह होने पर दोबार माप कर रहे है अधिकारी, बाल कटवाने का दे रहे समय

असल मे ये पूरा अग्निवीर भर्ती रैली के लिए होने वाली शारीरिक माप के दौरान खुला है. सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन के निदेशक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि कैंडिडेट्स की लंबाई को लेकर थोड़ा भी संदेह होने पर दोबारा माप लिया जाता है. उन्होंने कहा कहा कि अगर किसी कैंडिडेट्स के बाल लंबे हैं तो उसे बाल कटवाने का समय दिया जा रहा है. ऐसे कैंडिडेट्स दो से ढाई घंटे में अपने बाल कटवाकर भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं. फिर उनकी लंबाई की माप की जा रही है.

अग्निवीर भर्ती 23 अक्टूबर तक चलेगी

रुड़की के पवेलियन मैदान में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है, जो 23 अक्टूबर तक आयोजित की जानी है. ये अग्निवीर भर्ती उत्तराखंड और यूपी के कुछ जिलों के कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके तहत अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी श्रेणी, अग्निवीर तकनीकी और ट्रेड्समैन के पदों को भरने के लिए रैली आयोजित की जा रही है.

अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए कितनी लंबाई चाहिए

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए लंबाई की माप का नियम ट्रेड व क्षेत्रवार अलग-अलग निर्धारित है. पूर्व हिमालयी क्षेत्र के लिए कैंडिडेट्स की ऊंचाई 160 CM है. तो वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कैंडिडेट्स के लिए 163 CM है. वहीं पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के कैंडिडेट्स की लंबाई 170 CM होनी चाहिए. इसी तरह पूर्वी मैदानी क्षेत्र के कैंडिडेट्स की लंबाई 169 CM, केंद्र क्षेत्र के लिए 168 और दक्षिण क्षेत्र के कैंडिडेट्स के लिए 166 CM ऊंचाई का माप निर्धारित है.

Related Articles

Back to top button