खेत से घर लौट रहे किसान पर गिरा पेड़, उन्नाव में आंधी बनी काल
उन्नाव के पहली खेड़ा गांव में तेज आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ गिरने से बुजुर्ग किसान सूर्य नारायण यादव की मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय वह पेड़ की चपेट में आ गए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। तेज आंधी के बीच खेत से घर लौट रहे एक बुजुर्ग किसान पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खेत से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह घटना उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पहली खेड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसान खेत से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी चलने लगी और रास्ते में एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा। पेड़ सीधे किसान के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार वाले तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे
हादसे के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल किसान को जल्दबाजी में जिला अस्पताल ले जाया गया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सूर्य नारायण यादव के रूप में
मृत किसान की पहचानसूर्य नारायण यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव में शोक का माहौल
गांव में जैसे ही इस हादसे की खबर फैली, पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी के कारण यह हादसा हुआ और किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की अपील करने की मांग भी की है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपाई “निडर’
यह भी पढ़ें: लखीमपुर कचहरी में गोली चलने के बाद बड़ा एक्शन, जिला जज ने लिया जायजा



