2027 के लिए AAP हुई एक्टिव, खंभात में संगठन की बड़ी बैठक, चुनावी तैयारियां तेज
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने खंभात विधानसभा में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है.. आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.. खंभात में हाल ही में आयोजित एक बड़ी संगठनात्मक बैठक ने इसकी पुष्टि कर दी है.. इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.. बीजेपी की तरफ से भी इस बढ़ती सक्रियता को लेकर बेचैनी साफ दिखाई दे रही है..
खंभात विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के स्थानीय.. और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए.. बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के चुनाव के लिए मजबूत संगठन खड़ा करना.. और बूथ स्तर पर तैयारियां करना था.. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर अब वे और ज्यादा मजबूती से मैदान में उतरेंगे.. जानकारी के मुताबिक बैठक में सबसे पहले चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ.. नेताओं ने बताया कि पार्टी को हर गांव, हर बूथ तक पहुंचाना है.. बूथ स्तर की तैयारियों पर खास जोर दिया गया.. हर बूथ पर जिम्मेदार कार्यकर्ता नियुक्त करने.. उन्हें प्रशिक्षण देने और नियमित फीडबैक लेने की योजना बनाई गई..
वहीं संगठन विस्तार पर भी लंबी चर्चा हुई.. कई जगहों पर अभी भी पार्टी की पकड़ कमजोर है.. ऐसे क्षेत्रों में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने.. और पुराने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की बात कही गई.. खंभात के अलावा बोरसद विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की बैठक आयोजित की गई.. दोनों जगहों पर 2027 के चुनाव और तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ..
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनता के हर मुद्दे को उठाएंगे.. चाहे पानी की समस्या हो.. बिजली की समस्या हो, सड़कों की हालत हो या महंगाई और बेरोजगारी.. AAP का मानना है कि गुजरात की जनता बदलाव चाहती है.. और पार्टी इसे पूरा करने के लिए तैयार है.. पिछले कुछ समय से AAP गुजरात में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है.. दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकारों के कामों का हवाला देते हुए.. पार्टी गुजरात में भी वही मॉडल लागू करने की बात कर रही है.. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर पार्टी का फोकस है..
खंभात और बोरसद जैसी सीटें गुजरात की राजनीति में काफी महत्व रखती हैं.. इन क्षेत्रों में किसान, व्यापारी और आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं.. AAP इन समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बना रही है.. बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करने.. और उन्हें पार्टी के ऊपरी नेतृत्व तक पहुंचाने का फैसला किया..
आपको बता दें कि पार्टी नेताओं ने बताया कि 2027 दूर नहीं है.. हमें अभी से काम शुरू करना होगा.. हर कार्यकर्ता को एक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.. हम बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनेंगे.. AAP की इस बढ़ती गतिविधि से सत्ताधारी बीजेपी की बेचैनी साफ नजर आ रही है.. गुजरात में पिछले कई दशकों से बीजेपी का राज चल रहा है.. लेकिन AAP के आने से अब दो नहीं.. बल्कि तीन मोर्चे बनते नजर आ रहे हैं..
बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने AAP की बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी है.. कुछ नेताओं का कहना है कि AAP सिर्फ चर्चा कर रही है.. लेकिन जमीन पर कुछ नहीं कर पाएगी.. फिर भी बीजेपी अपने संगठन को और मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है.. AAP का दावा है कि गुजरात की जनता अब पुरानी पार्टियों से ऊब चुकी है.. वे ईमानदार और काम करने वाली सरकार चाहते हैं.. पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं कि दिल्ली और पंजाब में जो काम हुए, वही गुजरात में भी होंगे..



