असम विधानसभा चुनाव को लेकर आप एक्टिव, 14 उम्मीदवार किए घोषित

असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न पार्टियाँ अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर चुकी हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न पार्टियाँ अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर चुकी हैं।

कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 14 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जो आगामी चुनाव में पार्टी की ओर से मैदान में उतरेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, AAP का लक्ष्य राज्य में अपनी पैठ बनाना और लोकल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। आगामी दिनों में और अधिक नामों की घोषणा की संभावना भी जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button