AAP ने गुजरात में फूंका चुनावी बिगुल, गोपाल राय-इसुदान गढ़वी का बड़ा संदेश
आम आदमी पार्टी ने गुजरात में मिशन 2027 का औपचारिक आगाज कर दिया है... पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन का विस्तार करने में जुटी हुई है.. इसी दिशा में पार्टी ने गुजरात के फ्रंटल संगठनों के नवनियुक्त अध्यक्षों और राज्य पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की.. इस बैठक का उद्देश्य केवल परिचय या औपचारिक बैठक करना नहीं था.. बल्कि आने वाले वर्षों की राजनीतिक रणनीति को अंतिम रूप देना भी था.. बैठक में आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी विशेष रूप से मौजूद रहे.. उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और राज्य पदाधिकारी भी शामिल हुए.. AAP गुजरात फ्रंटल ऑर्गनाइज़ेशन के अध्यक्ष प्रवीण राम भी बैठक में उपस्थित रहे..
जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान राज्य नेतृत्व ने साफ किया कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.. और इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है.. नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है.. इसलिए राज्य स्तर से लेकर जिला, विधानसभा.. और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय तथा प्रभावी बनाया जाएगा.. अपने संबोधन में गोपाल राय ने कहा कि.. आम आदमी पार्टी केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है.. बल्कि जनता के मुद्दों को उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने वाली राजनीतिक शक्ति है.. और उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे नियमित रूप से जनता के बीच जाएं.. उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का काम करें..
गोपाल राय ने यह भी कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा.. तो संगठन मजबूत होगा.. और यदि संगठन मजबूत होगा.. तो चुनावी परिणाम भी बेहतर होंगे.. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने.. और अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया.. प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने भी संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया.. उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है.. और आने वाले समय में यह अभियान और तेज किया जाएगा.. उनका कहना था कि पार्टी का लक्ष्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं है.. बल्कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है.. जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहे..
इसुदान गढ़वी ने स्पष्ट किया कि पार्टी की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर दिखाई देती है.. इसलिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा.. और हर बूथ पर सक्रिय टीम बनाई जाएगी.. उन्होंने सभी फ्रंटल संगठनों को निर्देश दिया कि वे युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों.. और समाज के सभी वर्गों के बीच लगातार संपर्क अभियान चलाएं.. बैठक में संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.. इनमें सदस्यता अभियान को गति देना, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देना, नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को बढ़ाना.. और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखना प्रमुख विषय रहे..
AAP गुजरात फ्रंटल ऑर्गनाइज़ेशन के अध्यक्ष प्रवीण राम ने कहा कि सभी फ्रंटल संगठनों की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है.. उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने के लिए भी सक्रिय रूप से काम करना होगा.. उन्होंने कहा कि हर विंग को अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क अभियान चलाना चाहिए.. बैठक के दौरान राज्य नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी.. जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर लगातार नजर रखी जाएगी.. ताकि संगठन मजबूत और प्रभावी बना रहे..



