AAP का BJP पर बड़ा वार, चैतर वसावा के लिए 24 नवंबर से ‘आदिवासी न्याय यात्रा’ का ऐलान

चैतर वसावा को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है... पार्टी ने आरोप लगाया कि चैतर वसावा को झूठे केस...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः भाजपा ने गुजरात और पूरे देश में डर का माहौल बना दिया है.. विपक्ष के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को.. जो सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं.. डराने-धमकाने के अलावा और कुछ नहीं किया गया है.. कई मामलों में उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया है.. आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा भाजपा के डर के बिना आदिवासी समाज.. और आम लोगों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ रहे थे.. इसी साहस का नतीजा यह हुआ कि उन्हें एक झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया.. आम आदमी पार्टी अब आदिवासी समुदाय के बेटे चैतर वसावा के समर्थन में.. और उनके लिए न्याय की मांग को लेकर आदिवासी न्याय यात्रा शुरू कर रही है.. यह यात्रा 24 नवंबर को उमरगाम से शुरू होकर अंबाजी तक जाएगी.. और 3 दिसंबर को गांधीनगर में एक विशाल सभा के साथ संपन्न होगी..

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया और संगठन मंत्री डॉ. करन बारोट ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की.. मीडिया को संबोधित करते हुए आप नेता मनोज सोरठिया ने स्पष्ट कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की हमेशा यही कोशिश रही है.. कि जनता को डराया जाए, धमकाया जाए.. और किसी भी तरह सत्ता पर कब्जा बनाए रखा जाए.. इसी मानसिकता के तहत गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी ने लगातार प्रयास किया है कि.. विपक्ष की ओर से कोई भी सरकार के खिलाफ प्रभावी आवाज न उठाए.. और पूरे राज्य में डर का वातावरण बना रहे.. इसी साजिश के तहत उन्होंने बार-बार आम आदमी पार्टी के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर.. उन्हें जेल में डालने की कोशिश की है.. हमारे सामने आदिवासी समाज के युवा नेता चैतरभाई वसावा का उदाहरण है.. जिन्होंने आदिवासी समाज और पूर्वी पट्टी के क्षेत्र के लिए लगातार सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई.. और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया..

इसी कारण आज उन्हें जेल में रखने और सजा दिलवाने की साजिश भाजपा कर रही है.. संक्षेप में कहा जाए तो भाजपा आम आदमी, आदिवासी, किसान, मजदूर, व्यापारी.. और विद्यार्थी विरोधी पार्टी साबित हो रही है.. भाजपा का मुख्य काम केवल पैसा और सत्ता हासिल करना ही रहा है.. उन्होंने जनता के वास्तविक कल्याण के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है.. ऐसे डर के माहौल के जरिए वे सत्ता पर कब्जा करके बैठे हैं.. लेकिन ऐसी तानाशाही ताकतों के खिलाफ प्रकृति भी नई ताकत.. और नए युवाओं को जन्म देती है.. चैतर वसावा गुजरात के लिए ऐसी ही ताकत हैं.. जिन्होंने आदिवासियों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण काम किया है.. गुजरात के लोगों और किसानों के न्याय के लिए आज एक बड़ी प्रतिभा उभरकर सामने आई है.. हम सभी को गर्व है कि चैतर वसावा जेल में रहकर भी भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखे हुए हैं..

इसीलिए आम आदमी पार्टी चैतरभाई के समर्थन में और आदिवासी क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने के लिए आगामी 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक पूरे पूर्वी पट्टी के 14 जिलों.. और 32 विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासी न्याय यात्रा का आयोजन करने जा रही है.. यह यात्रा 24 नवंबर को सुबह उमरगाम से शुरू होकर वलसाड, नवसारी, डांग, तापी.. और भरूच सहित पूर्वी पट्टी के सभी जिलों से गुजरते हुए 3 दिसंबर को सुबह अंबाजी पहुंचेगी.. उसी दिन शाम को अहमदाबाद या गांधीनगर में विशाल रात्रि महासभा का आयोजन किया जाएगा.. इस दौरान सभी क्षेत्रों में जनजागृति फैलाने, लोगों को एकत्रित और संगठित करने तथा गुजरात यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा का संदेश देने का काम किया जाएगा.. आम आदमी पार्टी अदालत में भी पूरी ताकत से कानूनी लड़ाई लड़ रही है.. और हमें पूरा भरोसा है कि चैतरभाई पर लगाए गए सभी आरोप झूठे साबित होंगे..

 

Related Articles

Back to top button