भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा, AAP नेता पर दर्ज हुआ केस 

AAP तालुका पंचायत सदस्य हितेश मोढवाडिया ने जनता के टैक्स के पैसे के इस्तेमाल में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता प्रवीण राम ने भूपेंद्र पटेल सरकार पर तीखा हमला बोला है.. उन्होंने कहा कि तालुका पंचायत के सदस्य.. जिन्होंने जनता के टैक्स के पैसे में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया.. उन्हें झूठे मामले में फंसा दिया गया.. प्रवीण राम ने कहा कि बीजेपी शासन की यही असलियत है.. भ्रष्टाचार करने वाले को जेल नहीं भेजा जाता.. लेकिन उसका पर्दाफाश करने वाले को जेल भेज दिया जाता है.. और उन्होंने हितेश मोढवाडिया पर लगाए गए पैसे ऐंठने और धमकी देने के आरोपों को बेबुनियाद बताया.. यह बयान गुजरात की राजनीति में तूफान ला रहा है..

आपको बता दें कि AAP नेता प्रवीण राम ने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए.. और उन्होंने कहा कि तालुका पंचायत सदस्य जनता की सेवा करते हैं.. वे विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने की कोशिश करते हैं.. जब उन्होंने टैक्स के पैसे के गलत इस्तेमाल का भंडाफोड़ किया तो सरकार ने उन्हें निशाना बनाया.. प्रवीण राम बोले कि भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण मिलता है.. और ईमानदार को सजा.. यह बीजेपी सरकार की असलियत है.. उन्होंने हितेश मोढवाडिया के मामले का जिक्र किया.. कहा कि उन पर लगे आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं..

हितेश मोढवाडिया तालुका पंचायत के सदस्य हैं.. वे AAP से जुड़े हैं.. और उन्होंने स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में अनियमितताएं देखी.. जनता के टैक्स के पैसे का गलत उपयोग पाया.. जब उन्होंने इसकी शिकायत की.. और पर्दाफाश किया तो उन पर पैसे ऐंठने और धमकी देने का केस दर्ज कर दिया गया.. AAP का कहना है कि यह केस बदले की भावना से बनाया गया है.. हितेश जैसे ईमानदार कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है..

प्रवीण राम ने कहा कि गुजरात में तालुका पंचायतों में कई जगह टेंडर, निर्माण कार्य.. और योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है.. जनता का पैसा लुटाया जा रहा है.. AAP के सदस्य इसकी जांच कर रहे थे.. रिपोर्ट तैयार कर रहे थे.. लेकिन सरकार और स्थानीय बीजेपी नेताओं ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया.. झूठे केस दर्ज करके जेल भेजने की कोशिश की जा रही है.. प्रवीण राम ने पूछा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई.. क्यों केवल उजागर करने वालों को सजा मिल रही है..

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी का कहना है कि भूपेंद्र सरकार विपक्ष को कुचलने की कोशिश कर रही है.. AAP कार्यकर्ता और पंचायत सदस्य विकास के नाम पर हो रहे घोटालों को बेनकाब कर रहे हैं.. इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.. प्रवीण राम ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है.. ईमानदार लोगों को दबाया जा रहा है.. भ्रष्टाचारियों को बचाया जा रहा है.. AAP इस लड़ाई को जारी रखेगी..

तालुका पंचायत स्थानीय स्तर पर विकास का मुख्य केंद्र होती है.. यहां सड़क, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र जैसे काम होते हैं.. जनता का टैक्स का पैसा इन कामों में लगता है.. AAP के सदस्य कहते हैं कि कई जगहों पर काम अधूरे छोड़ दिए जाते हैं.. पैसे की हेराफेरी होती है.. जब AAP के लोग इसकी आवाज उठाते हैं तो उन्हें परेशानी होती है.. हितेश मोढवाडिया का मामला इसका उदाहरण है..

 

Related Articles

Back to top button