AAP का मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन, BJP पर भ्रष्टाचार का आरोप, अब बदलाव की बारी? 

गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर AAP ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है... डोर-टू-डोर मेगा ड्राइव के जरिए पार्टी कार्यकर्ता... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 26 अप्रैल को होने वाले हैं.. इन चुनावों में सूरत नगर निगम सबसे ज्यादा चर्चा में है.. आम आदमी पार्टी ने यहां बड़े पैमाने पर तैयारी की है.. पार्टी के उम्मीदवारों ने सूरत के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया है.. वे लोगों से सीधे मिल रहे हैं.. उनकी समस्याएं सुन रहे हैं.. और काम की राजनीति का संदेश दे रहे हैं.. जिसको लेकर AAP का कहना है कि अब समय आ गया है.. जब जनता भ्रष्टाचार से थक चुकी है और परिवर्तन चाहती है.. पार्टी पूरे गुजरात में मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू कर रही है..

सूरत नगर निगम में कुल 120 सीटें हैं.. 2021 के चुनाव में AAP ने 27 सीटें जीती थी.. और मुख्य विपक्षी दल बनी थी.. अब 2026 में AAP सूरत में मेयर पद समेत भारी जीत का दावा कर रही है.. पार्टी ने सूरत के लिए सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.. वहीं उम्मीदवार टिकट मिलते ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं.. वे सोसायटियों, मोहल्लों और घरों में जाकर लोगों से बात कर रहे हैं.. जानकारी के मुताबिक आप के प्रचार में फोकस स्थानीय मुद्दों.. जैसे पानी की सप्लाई, सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज, सफाई, ट्रैफिक और भ्रष्टाचार पर है..

AAP के कार्यकर्ता और उम्मीदवार कह रहे हैं कि.. पिछले कई सालों से सूरत में विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा हुआ है.. असल में आम आदमी की समस्याएं बनी हुई हैं.. पार्टी काम की राजनीति अपनाकर लोगों को आश्वासन दे रही है कि.. अगर AAP जीती तो साफ-सुथरा, भ्रष्टाचार-मुक्त और बेहतर सुविधाओं वाला सूरत बनेगा.. घर-घर जाकर प्रचार करने का तरीका AAP की पुरानी रणनीति है.. जो दिल्ली और पंजाब में कामयाब रही है.. गुजरात में भी पार्टी इसे अपनाकर जनता तक सीधे पहुंच रही है..

आपको बता दें कि रविवार से AAP गुजरात भर में मेगा डोर-टू-डोर कैंपेन ड्राइव शुरू कर रही है.. पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी.. और अन्य नेता इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं.. सूरत के अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर जैसी जगहों पर भी AAP के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे.. पार्टी का संदेश साफ है हम अब बीजेपी के भ्रष्टाचार से थक चुके हैं.. परिवर्तन लाने का समय आ गया है.. इस बार झाड़ू को वोट दें.. और गुजरात से भ्रष्टाचार हटाने की शुरुआत करें..

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही गुजरात में कहा था कि.. अगर AAP स्थानीय निकायों में जीती तो भ्रष्टाचार के खिलाफ जड़ से लड़ाई शुरू होगी.. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर राज्य को लूट रहे हैं.. केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि अब पुरानी व्यवस्था को झाड़ू से साफ करने का समय है.. पंजाब मॉडल का हवाला देते हुए AAP कह रही है कि सस्ती बिजली, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं.. और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन लाया जा सकता है..

सूरत में AAP के उम्मीदवारों का घर-घर प्रचार काफी जोरदार है.. उदाहरण के लिए, वार्ड नंबर 1, 4, 29 आदि में उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करने के बाद तुरंत प्रचार शुरू कर दिया.. वार्ड 4 से मनोज सोरठिया जैसे नेता पहले से चर्चा में हैं.. वे युवा और जुझारू छवि के हैं.. अन्य उम्मीदवारों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गोल्डी सिंह जैसी शख्सियत भी शामिल हैं.. जो वार्ड 29 से चुनाव लड़ रही हैं.. वे पानी, सड़क और स्थानीय समस्याओं को सुलझाने का वादा कर रही हैं..

जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ता सुबह से शाम तक सोसायटियों में घूम रहे हैं.. वे पर्चे बांट रहे हैं, स्थानीय मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.. और लोगों से AAP के पक्ष में वोट मांग रहे हैं.. प्रचार में आम आदमी की पार्टी और ईमानदार राजनीति जैसे नारे प्रमुख हैं.. AAP का दावा है कि जनता में बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है.. महंगाई, बेरोजगारी, ड्रग्स की समस्या.. और स्थानीय भ्रष्टाचार लोगों को परेशान कर रहा है.. पार्टी इन मुद्दों को उठाकर लोगों को आकर्षित कर रही है..

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव बहुत बड़े हैं.. पूरे राज्य में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें.. और 260 तालुका पंचायतों की सीटों पर वोटिंग होगी.. कुल लगभग 12,000 सीटें हैं.. AAP ने ऐलान किया है कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.. मार्च 2026 में पार्टी ने पहली सूची में 460 से ज्यादा उम्मीदवार घोषित किए थे.. अब तक कई सूचियां जारी हो चुकी हैं.. और कुल उम्मीदवारों की संख्या हजारों में पहुंच गई है.. पार्टी सामान्य लोगों को टिकट दे दिया है.. न कि परिवारवाद या धनबल वाले उम्मीदवारों को..

AAP का यह डोर-टू-डोर अभियान सिर्फ सूरत तक सीमित नहीं है.. पूरे गुजरात में यह मेगा ड्राइव चलेगा.. पार्टी कार्यकर्ता गांवों, कस्बों और शहरों में घर-घर जाकर जनता से बात करेंगे.. वे बताएंगे कि AAP कैसे दिल्ली और पंजाब में बदलाव लाई है.. गुजरात में भी वही मॉडल लागू किया जा सकता है.. पार्टी का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और साफ-सफाई पर है.. साथ ही भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता का वादा है..

 

Related Articles

Back to top button