गुजरात में AAP का शक्ति प्रदर्शन, इसुदान-गोपाल इटालिया ने भरा जोश, मिशन 2027 की बड़ी तैयारी
गुजरात में आम आदमी पार्टी के सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक गोपाल इटालिया, विधायक चैतर वसावा...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक गोपाल इटालिया, विधायक चैतर वसावा, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोराठिया.. और समस्त क्षेत्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. इस कार्यक्रम में हाल ही में विभिन्न चुनावों में विजयी हुए AAP प्रत्याशियों का अभिनंदन किया गया.. और उन्हें जनहित के कार्यों के लिए मार्गदर्शन दिया गया..
बता दें कि कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है.. कि हम जनता की सेवा में और ज्यादा मेहनत करें.. इसुदान गढ़वी ने कहा कि AAP गुजरात में बदलाव लाने के लिए आई है.. दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी अच्छे काम करके जनता का विश्वास जीतना है..
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के स्वागत से हुई.. मंच पर इसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया, चैतर वसावा.. और मनोज सोराठिया सहित कई क्षेत्रीय नेता मौजूद थे.. सबसे पहले हाल ही में चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया.. इन विजयी प्रत्याशियों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई.. और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया.. विधायक गोपाल इटालिया ने विजयी प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जीत सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि जनता की जीत है.. अब जिम्मेदारी बढ़ गई है.. जनता की समस्याओं को हल करना हमारा मुख्य काम है.. इटालिया जी के जोशीले भाषण से पूरा हॉल गूंज उठा..
आपको बता दें कि कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा प्रशिक्षण सत्र था.. इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और नए पदाधिकारियों को बूथ स्तर की संगठन व्यवस्था, जनसंपर्क, मुद्दों को उठाने की रणनीति.. और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से ट्रेनिंग दी गई.. प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोराठिया ने सत्र का संचालन किया.. और उन्होंने बताया कि हर बूथ पर मजबूत टीम बनानी है.. हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाना होगा और उनकी समस्याएं सुननी होंगी..
प्रशिक्षण में विशेष रूप से स्थानीय मुद्दों जैसे पानी की समस्या, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य.. और किसानों की परेशानियों पर फोकस किया गया.. नेताओं ने कहा कि AAP सिर्फ वादे नहीं करती.. बल्कि काम करके दिखाती है.. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जो मॉडल अपनाया, वही गुजरात में लागू करना है.. प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि.. 2027 का चुनाव गुजरात के भविष्य का चुनाव है.. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी राजनीति के लिए जानी जाती है.. हमें पुरानी पार्टियों की तरह वादे करके भूलना नहीं है.. हर काम जनता की नजर में होना चाहिए..
गढ़वी ने विजयी प्रत्याशियों को विशेष सलाह दी.. उन्होंने कहा कि अब आप जनप्रतिनिधि हैं.. अपने क्षेत्र में हर समस्या को व्यक्तिगत रूप से देखें.. गरीब, किसान, महिला और युवाओं को प्राथमिकता दें.. पार्टी का पूरा नेतृत्व आपके साथ है.. विधायक चैतर वसावा ने आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं पर खास जोर दिया.. उन्होंने कहा कि गुजरात के आदिवासी इलाकों में विकास की बहुत जरूरत है.. शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ानी होंगी.. वसावा जी के भाषण से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गई..
विधायक गोपाल इटालिया ने पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डाला.. उन्होंने कहा कि AAP की सक्रियता से अब गुजरात की राजनीति में त्रिकोणीय मुकाबला बन रहा है.. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मजबूती से मैदान में है.. इटालिया जी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाएं..
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में गुजरात के सभी क्षेत्रों से आए नेताओं ने अपने अनुभव साझा किए.. सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर गुजरात, दक्षिण गुजरात.. और मध्य गुजरात के क्षेत्रीय प्रभारी मौजूद थे.. और उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में पार्टी कैसे मजबूत हो रही है.. हर नेता ने स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार.. और जनसंपर्क अभियान चलाने की योजना बताई.. प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोराठिया ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.. हर महीने कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग होगी.. ताकि कोई भी कार्यकर्ता पीछे न छूटे..
वहीं यह कार्यक्रम 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.. AAP गुजरात में लगातार सक्रिय हो रही है.. खंभात, बोरसद और अन्य क्षेत्रों में पहले से ही बैठकें हो चुकी हैं.. इस सम्मान कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने अपने विजयी प्रत्याशियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है.. नेताओं ने बताया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नियुक्त किए जा रहे हैं.. वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है.. कमजोर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे.. पार्टी का लक्ष्य है कि हर गांव, हर बूथ तक पहुंच बनाई जाए..



