चैतर वसावा के समर्थन में जनसैलाब, 1 लाख+ हस्ताक्षरों के साथ AAP का शक्ति प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने विधायक चैतर वसावा के समर्थन में बड़ा जनसमर्थन अभियान चलाया... अकेले नर्मदा जिले से 1 लाख से...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है.. जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.. नर्मदा जिले में आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक चैतर वसावा के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया.. जिसको लेकर पार्टी का दावा है कि अकेले नर्मदा जिले से एक लाख से ज्यादा लोगों ने चैतर वसावा के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं.. इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी.. और प्रदेश संगठन महासचिव मनोज सोरठिया खुद हस्ताक्षरों से भरे भारी बक्सों को अपने कंधों पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे..
आपको बता दें कि आम तौर पर ऐसे कार्यक्रमों में नेता सिर्फ मंच से भाषण देते हुए दिखाई देते हैं.. लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग थी.. पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेता खुद आगे आए और भारी बक्से अपने कंधों पर उठाए.. आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ बक्से नहीं थे.. बल्कि एक लाख से ज्यादा लोगों के विश्वास, समर्थन और न्याय की मांग का प्रतीक थे.. राजपीपला और आसपास के इलाकों से सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचने लगे थे.. महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली.. जैसे ही इसुदान गढ़वी और मनोज सोरठिया ने बक्से अपने कंधों पर उठाए.. वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया.. कई लोगों ने इसे पार्टी की कार्यशैली का अलग उदाहरण बताया..
वहीं यह पूरा अभियान आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा के समर्थन में चलाया गया.. चैतर वसावा नर्मदा जिले की देदियापाड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं.. और आदिवासी समाज के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं.. कुछ समय पहले राजपीपला की एक अदालत ने एक पुराने मामले में उन्हें.. और उनके कुछ साथियों को सात साल की सजा सुनाई थी.. आम आदमी पार्टी इस फैसले को राजनीतिक साजिश बताती है.. जबकि मामला फिलहाल कानूनी प्रक्रिया में है.. और पार्टी उच्च अदालत में अपील की तैयारी कर रही है..
इसी को लेकर नर्मदा जिले में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया.. पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों तक गांव-गांव और घर-घर पहुंचे.. लोगों से मुलाकात की गई और उन्हें अभियान के बारे में जानकारी दी गई.. पार्टी का कहना है कि चैतर वसावा ने हमेशा आदिवासियों, किसानों और गरीब परिवारों की आवाज उठाई है.. जंगल के अधिकार, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर उन्होंने लगातार संघर्ष किया.. इन्हीं बातों को लोगों के सामने रखा गया और उनसे समर्थन मांगा गया.. पार्टी के अनुसार, लोगों ने इस अभियान को भरपूर समर्थन दिया.. कुछ ही दिनों में हस्ताक्षरों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई.. आम आदमी पार्टी का दावा है कि यह आंकड़ा सिर्फ नर्मदा जिले का है.. जबकि आसपास के क्षेत्रों से भी लगातार समर्थन मिल रहा है..
कार्यक्रम के दौरान इसुदान गढ़वी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं.. बल्कि एक परिवार है.. उन्होंने कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य मुश्किल में होता है.. तो पूरा परिवार उसके साथ खड़ा होता है.. उनके मुताबिक चैतर वसावा भी इसी परिवार का हिस्सा हैं.. और उनके समर्थन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आगे आना जनता के विश्वास को दिखाता है..



