वनडे के बाद टी20 में भी दबदबा कायम रखने उतरेगा भारत

  • भारतीय टीम का वेस्टइंडीज से पहला टी20 मैच आज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में दम दिखाने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। ऐसे में नजरें इस बात पर होंगी कि क्या टीम इंडिया वनडे के बाद टी20 में भी अपना दबदबा कायम रख पाती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2009 से अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैचों में सफलता मिली है।
एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। यानी टी20 में भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। सरी ओर, वनडे सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर देने के बाद वेस्टइंडीज टी20 में भी अपना दम दिखाना चाहेगी। कैरेबियाई टीम को शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाडिय़ों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। शाई होप ने वनडे में शानदार फॉर्म दिखाई थी और अब वह टी20 में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। बल्लेबाजों के साथ-साथ वेस्टइंडीज को अपने गेंदबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारतीय टीम हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी है। टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में दोनों आक्रामक बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी छाप छोडऩा चाहेंगे। तिलक वर्मा भी अच्छी लय में हैं। उन्होंने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ महज 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए थे। ऐसे में मध्यक्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकती है। हालांकि, भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी जरूर नजर आ रही है। तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव को टीम में चुना गया है।

कुलदीप पर रहेंगी नजरें

टीम इंडिया के टी-20 एकादश में शामिल स्पिनर कुलदीप यादव पर सबकी नजर होगी। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले इन चाइनामैन गेंदबाज ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में काफी क्रिकेट खेली है, जिसका उन्हें खासा अनुभव होगा। इकाना स्टेडियम में आठ साल पहले हुए टी-20 मुकाबले में कुलदीप यादव भारतीय टीम का हिस्सा थे। मुकाबले में उन्होंने दो अहम विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें मौका देकर आजमा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button