AIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, कहा- अकल्पनीय पीड़ा और डर में निदा खान का परिवार

नासिक धर्मांतरण मामले में फरार महिला आरोपी निदा खान के समर्थन में AIMIM नेता इम्तियाज जलील आ गए हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: नासिक धर्मांतरण मामले में फरार महिला आरोपी निदा खान के समर्थन में AIMIM नेता इम्तियाज जलील आ गए हैं.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “अकल्पनीय दर्द, पीड़ा और डर से गुजर रहा है TCS की निदा खान का परिवार, सिर्फ इसलिए क्योंकि मीडिया द्वारा उनके खिलाफ लगातार विच-हंट चलाया जा रहा है.

हर दिन उस लड़की के खिलाफ कैसी-कैसी कहानियां गढ़ी जा रही थीं, जब तक कि कंपनी ने, काफी देर से ही सही, TCS में उसकी स्थिति को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दिया. मीडिया एक साधारण पृष्ठभूमि की इस लड़की को देश की सबसे बड़ी खलनायिका बनाने में लगा हुआ है. अगर यह ऐसे ही बिना रुके जारी रहा, तो हो सकता है कि सड़कों पर लोग खुद ही (गोदी) मीडिया से निपटना शुरू कर दें. और मेरा मानना है कि वह दिन ज्यादा दूर नहीं है.

Related Articles

Back to top button