CAT 2026 में हाई परसेंटाइल चाहिए? तैयारी के दौरान इन गलतियों से बचें

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतर परसेंटाइल हासिल करने के लिए सही स्ट्रेटेजी अपनाना जरूरी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतर परसेंटाइल हासिल करने के लिए सही स्ट्रेटेजी अपनाना जरूरी है.

केवल लंबे समय तक पढ़ाई करना या लगातार मॉक टेस्ट देना सफलता की गारंटी नहीं है. परीक्षा में अच्छे नंबर पाने के लिए समय का सही इस्तेमाल, सवालों का चयन और गलतियों से सीखना जरूरी है. कई बार छोटी-छोटी चूक उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस को प्रभावित करती हैं.

ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का रेगुलर आकलन करना चाहिए. आइए जानते हैं CAT की तैयारी के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए.

मॉक टेस्ट के बाद गलतियों को एनालाइज न करना

CAT की तैयारी में मॉक टेस्ट देना जरूरी है, लेकिन केवल टेस्ट देने से परफॉर्मेंस में सुधार नहीं होता. उम्मीदवारों को हर मॉक टेस्ट के बाद अपने रिजल्ट का एनालिसिस करना चाहिए. यह देखना चाहिए कि कौन से सवाल गलत हुए, किन प्रश्नों में ज्यादा समय लगा और कौन से सवाल छूट गए. गलतियों की वजह समझकर उन पर काम करने से अगली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है.

रिवीजन के लिए योजना न बनाना

बिना किसी योजना के सभी विषयों को बार-बार पढ़ने से समय बर्बाद हो सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को जरूरी टॉपिक्स, सूत्रों और जरूरी कॉंसेप्टस के छोटे नोट्स बनाने चाहिए. इन नोट्स की रेगुलर रूप से दोहराई करनी चाहिए. साथ ही, जिन विषयों में कमजोरी है, उन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और मजबूत विषयों की प्रैक्टिस भी जारी रखनी चाहिए.

हर सवाल हल करने की कोशिश करना

CAT में अच्छे नंबर पाने के लिए हर सवाल हल करना जरूरी नहीं है. मुश्किल प्रश्नों पर ज्यादा समय लगाने से आसान सवाल छूट सकते हैं. उम्मीदवारों को पहले उन प्रश्नों पर ध्यान देना चाहिए, जिन्हें वो कम समय में सही सॉल्व कर सकते हैं. किसी सवाल में ज्यादा समय लगने पर उसे छोड़कर आगे बढ़ना भी एक अच्छी स्ट्रेटेजी हो सकती है.

दूसरों की तैयारी की स्ट्रेटेजी अपनाना

हर उम्मीदवार की क्षमता, सीखने की स्पीड और कमजोरियां अलग होती हैं. ऐसे में किसी दूसरे अभ्यर्थी की तैयारी की योजना को बिना सोचे-समझे अपनाना सही नहीं है. उम्मीदवारों को अपने मॉक टेस्ट के नंबरों और प्रदर्शन के आधार पर अपनी स्ट्रेटेजी बनानी चाहिए. इससे तैयारी को बेहतर दिशा मिल सकती है.

पढ़ाई के घंटों पर ज्यादा ध्यान देना

रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ने के बजाय पढ़ाई की क्वालिटी पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. उम्मीदवारों को यह देखना चाहिए कि उनकी सटीकता, सवाल हल करने की स्पीड और टाइम मैनेजमेंट में कितना सुधार हो रहा है. रेगुलर प्रैक्टिस और गलतियों को सुधारने से बेहतर रिजल्ट पाने में मदद मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button