पत्रकारों के लिए खास ट्रीट, अखिलेश यादव ने पिलाई Starbucks कॉफी
अखिलेश यादव ने पत्रकारों को स्टारबक्स की कॉफी पिलाई है। दरअसल कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। अखिलेश यादव वहां मीडिया से बात कर रहे थे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर उनकी जमकर सराहना हो रही है।
कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव ने पत्रकारों को स्टारबक्स की कॉफी पिलाई है। दरअसल कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। अखिलेश यादव वहां मीडिया से बात कर रहे थे। इसी बीच एक युवा पत्रकार ने उनसे कुछ सवाल पूछने की कोशिश की। लेकिन अखिलेश ने मजाकिया अंदाज में उल्टा उसी पत्रकार से सवाल पूछ लिया। उन्होंने पूछा, “ये लंदन जैसी सड़कों वाला प्लासियो मॉल किसने बनवाया? वहां घूमने जाते हो? वहां स्टारबक्स की कॉफी पी है?”
यह सुनकर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। पत्रकार भी मुस्कुराने लगे। अखिलेश ने माहौल को और हल्का करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से कहा, “मेरा कोई भी साथी इन्हें वहां ले जाए और स्टारबक्स की अच्छी कॉफी जरूर पिलाए।” यह एक हाजिरजवाब और मजेदार तरीका था, जिसमें उन्होंने पत्रकार को चुटकी ली और साथ ही अपने कार्यकाल की उपलब्धि को भी याद दिलाया।
वहीं अब एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसे लोग शेयर करके दावा कर रहे हैं कि यह स्टारबक्स की कॉफी अखिलेश यादव द्वारा पिलाई गई है। जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इसी बीच एक सपा समर्थक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि – Akhilesh Yadav का एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सवाल-जवाब के दौरान अखिलेश यादव ने एक युवा पत्रकार से हल्के-फुल्के अंदाज़ में पूछा कि क्या वह फीनिक्स पलासियो गए हैं और क्या उन्होंने वहां स्टारबक्स की कॉफी पी है।
जब पत्रकार ने कोई जवाब नहीं दिया, तो अखिलेश यादव हंसते हुए अपने साथियों से बोले कि इस पत्रकार को स्टारबक्स की कॉफी पिलाई जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में ₹2000 की पॉकेट मनी देने की बात भी कही ताकि पत्रकार आराम से मॉल घूम सके और कॉफी का आनंद ले सके। यह पूरा लम्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों के बीच हंसी का कारण बन गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि- अखिलेश यादव जी ने एक प्रेसकॉन्फ़्रेंस में एक पत्रकार से पूछा तुम पैलेशियो माल गए हो स्टारबक्स की काफ़ी पिये हो। पत्रकार- नहीं सर हम कॉफ़ी नहीं पिए है मगर रील बनाने माल में गए है । अखिलेश जी ने कहा हे सोनू सभी पत्रकारो को पैलेशियो माल ले जाके काफ़ी पिलाओ, सभी पत्रकारो को पैलेशियो माल में स्टारबक्स की काफ़ी पिलाई गई।
वहीं एक और पोस्ट में यूजर ने लिखा कि अखिलेश भैया समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार महोदय जी को कहा कि, आप हमारे बनाए हुए मॉल में जाइए और स्टार बक्स की चाय पीजिए. इतना ही नहीं अपने नेताओं से कहा कि इन्हें लेकर जाओ और काफी पिलाओ और 2000 रुपए दो. फिर क्या था समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पत्रकार महोदय को ले गए और काफी भी पिलाया और खूब मौज कराया!!
खैर इस घटना से पता चलता है कि राजनीति में सिर्फ गंभीर बातें नहीं, बल्कि हल्के-फुल्के अंदाज भी काम आते हैं। अखिलेश यादव पत्रकारों के साथ अक्सर खुलकर बात करते हैं। वे कहते हैं कि विकास हर किसी को फायदा पहुंचाना चाहिए। प्लासियो मॉल का जिक्र करके उन्होंने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने शहर को आधुनिक बनाने का काम किया था। स्टारबक्स की कॉफी का मजाक इसलिए जोड़ा क्योंकि यह महंगी और एलीट क्लास की चीज मानी जाती है।



