उन्नाव के सरकारी स्कूल में बच्चों से सफाई, पढ़ाई की जगह झाड़ू लगवाने का आरोप

उन्नाव जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कराने के बजाय बच्चों से सफाई करवाई जा रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कराने के बजाय बच्चों से सफाई करवाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में सफाईकर्मी होने के बावजूद बच्चों से सफाई करवाई जा रही है।

यह मामला प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर का बताया जा रहा है। घटना सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button