बरेली में धर्मांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप, हिन्दू रक्षा दल ने सौंपा बड़ा ज्ञापन

बरेली में हिन्दू रक्षा दल ने धर्मांतरण के कथित आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फर्जी ट्रस्ट और विदेशी फंडिंग के जरिए गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  धर्मांतरण के कथित आरोपों को लेकर मंगलवार को बरेली में हिन्दू रक्षा दल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि शहर में एक कथित फर्जी ट्रस्ट के माध्यम से धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में लगाए गए गंभीर आरोप

हिन्दू रक्षा दल के प्रमुख कार्यकर्ता शिवांश ठाकुर ने अपने साथियों के साथ सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने अलग ट्रस्ट बनाकर संगठित तरीके से धर्मांतरण का नेटवर्क तैयार किया है। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया कि कथित ट्रस्ट को विदेशों से फंडिंग प्राप्त होती है। संगठन ने ज्ञापन में कुछ व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि चर्च की जमीन, नौकरी, विवाह, विदेश भेजने, मुफ्त इलाज और अन्य सुविधाओं का लालच देकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और युवाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच की मांग, आधिकारिक पुष्टि नहीं

हिन्दू रक्षा दल ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नोट: इस समाचार में उल्लिखित आरोप हिन्दू रक्षा दल द्वारा प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में लगाए गए हैं। समाचार के प्रकाशन तक इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित पक्ष या प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से सामने आई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले के तथ्यों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

रिपोर्ट – सुनील सक्सेना

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के आदेश को KDA के अफसरों ने रखा ताक पर! लखनऊ अग्निकांड के बाद भी संकरी गलियों में बन रहीं “मौत की इमारतें”

Related Articles

Back to top button