दुलारचंद मर्डर केस में अनंत सिंह को बेल, कल हो सकती है रिहाई

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है.

कोर्ट ने उन्हें दुलारचंद हत्याकांड में जमानत दे दी है. छोटे सरकार के नाम से मशहूर जेडीयू विधायक अनंत सिंह 20 मार्च को जेल से बाहर आ सकते हैं.

बिहार में दुलारचंद हत्याकांड में जेडीयू नेता अनंत कुमार सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. वो कल जेल से बाहर आ सकते हैं. इस बार के विधान सभा चुनाव में भी अनंत सिंह को मोकामा से जीत मिली थी. वो फिलहाल, मोकामा से विधायक हैं. बिहार चुनाव के दौरान जन सुराज पार्टी नेता दुलार चंद यादव की हत्या कर दी गई थी.

Related Articles

Back to top button