करोड़ों की संपत्ति पर बिना नोटिस कार्रवाई? कापूरबावडी जंक्शन के लोगों में रोष

करोड़ों की संपत्ति की तोड़फोड़ के आरोप के बाद कापूरबावडी जंक्शन में आक्रोश व्याप्त है. मालिकों ने प्रशासन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: करोड़ों की संपत्ति की तोड़फोड़ के आरोप के बाद कापूरबावडी जंक्शन में आक्रोश व्याप्त है. मालिकों ने प्रशासन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई बिल्डर के हित में की गई है.

ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन स्थित करोड़ों की संपत्ति पर अवैध रूप से तोड़फोड़ की कार्रवाई का आरोप लगा है, जिसके बाद वहां विवाद खड़ा हो गया है. संपत्ति मालिकों ने पूरे मामले में बहुत ही आक्रोश जताया है. लोगों का कहना है कि प्रशासन ने यह कार्रवाई किसी पूर्व सूचना या नोटिस के की है. इलाके में तोड़फोड़ के बाद प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष देखा जा रहा है.

पीड़ित परिवार के सदस्यों काआरोप है कि यह संपत्ति उनके पूर्वजों ने सालों पहले खरीदी थी. इसके लिए उन्होंने भारी कीमत भी चुकाई थी. लोगों का यह भी कहना है संपत्ति से जुड़े सारे कानूनी कागजात उनके पास हैं. बावजूद इसके उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और उनकी बहुमूल्य संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया.

स्वामित्व संबंधी दस्तावेज भी दिखाए

मीडिया से बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों ने अपनी-अपनी संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज होने का भी दावा किया. उनका कहना है कि उनके पास सभी तरह के वैध कानूनी दस्तावेज हैं, इसके बावजूद जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. बिना किसी नोटिस के ही विध्वंस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

Related Articles

Back to top button