Arijit Singh ने निर्दयी दुनिया में फैन्स के प्यार का किया शुक्रिया, सिंगर ने पोस्ट कर किसे कोसा
बॉलीवुड की दुनिया के जाने-माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने एक महीने पहले ही अपने रिटायरमेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर सबको हैरानी में डाल दिया था।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की दुनिया के जाने-माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने एक महीने पहले ही अपने रिटायरमेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर सबको हैरानी में डाल दिया था।
आखिर, अरिजीत की आवाज के चाहने वालो को इस न्यूज़ से तगड़ा झटका जो लगा था। तो अब, एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है..जिसने सबको चौंका कर रख दिया है।
अब, जैसा कि सभी जानते हैं कि, अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को ये एलान किया था कि वो प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। और, अब वो फिल्मों में गाना नहीं गायेंगे।
हालांकि, अपने मैसेज में अरिजीत ने ये भी बताया था कि वो प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं, लेकिन म्यूजिक से उनका नाता नहीं खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा था कि वे एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के रूप में काम करेंगे।
इस पोस्ट के करीबन एक महीने बाद अब अरिजीत ने फिर से एक दूसरा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अब फैंस के नाम एक भावुक पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि उनके कई सारे गाने हैं, जो पेडिंग हैं और वो अगले साल तक भी एक-एक करके रिलीज होते रहेंगे।
उन्होंने इस ‘बेरहम और निर्दयी दुनिया’ में फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘यह मैसेज सिर्फ मेरे श्रोताओं के लिए है। अगर आप मेरे श्रोता नहीं हैं, तो प्लीज इसे न पढ़ें और दाईं ओर स्वाइप न करें। यह एक विनम्र निवेदन है। नमस्कार प्यारे लोगों। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस निर्दयी दुनिया में आपके प्यार और विनम्रता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन आप जानते हैं कि पेंडिंग गाने काफी सारे हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें, आप कितनी बार समझाएंगे? इतने सारे अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल तक भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5 ग्राम छोड़ दें, पढ़ें, प्यार करें, ध्यान करें। जय देवी।
तो, अरिजीत की इस पोस्ट पर एक फैन ने रिएक्ट करते हुए कहा कि आपको प्रीतम, मिथुन और रहमान के लिए नए असाइनमेंट्स नहीं रोकने चाहिए। ये सभी श्रोताओं का विनम्र अनुरोध है। तो, अरिजीत ने जवाब में क्रिप्टिक कमेंट किया। उन्होंने लिखा- कुछ लोग खुद के लिए कंपोज करते हैं, किसी और के लिए नहीं।
अरिजीत के इस कमेंट ने सबको चौंकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद फैन्स सोच में पड़ गए कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? इसपर किसी ने कहा कि उन्होंने बड़े कंपोजर्स पर तंज कसा है। तो, कुछ कह रहे हैं कि, इंडस्ट्री की इसी पॉलिटिक्स की वजह से ही उन्होंने इंडिपेंडेंट कंपोजिशन करने का फैसला लिया है।
रिटायरमेंट से पहले अरिजीत सिंह ने सलमान खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के देशभक्ति गाने ‘मातृभूमि’ को अपनी आवाज दी थी। अब उन्होंने आमिर खान की आगामी फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया है। आमिर खान निर्मित फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) के टाइटल ट्रैक में अरिजीत सिंह की आवाज गूंजेगी। वो गाने को रिकॉर्ड भी कर चुके है। आमिर-अरिजीत का एक वीडियो सामने आने के बाद सिंगर के बदलते फैसले पर सवाल भी उठाए गए थे।
तो अरिजीत के संन्यास लेने के बाद सवाल ये खड़े हुए कि, वो कौन-सा दर्द है जिसने अरिजीत को करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर, सिनेमा के सुरों से दूरी बना लेने का फैसला करवाया? उनकी जिंदगी में वो कौन-सा मोड़ आया, जहां से फिल्मों में आवाज देने से पीछे हटने का मन बना? ऐसी क्या वजह थी कि उन्होंने इतना शॉकिंग फैसला ले लिया?
अरिजीत रिटायरमेंट के बाद अब डायरेक्शन और प्रोडक्शन में काम करना चाहते हैं। उनकी फ़िल्म में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा नज़र आएंगी। इसमें अरिजीत का बेटा लीड रोल में है। ये फ़िल्म एक जंगल एडवेंचर होगी। अरिजीत की पत्नी कोयल ने महावीर जैन के साथ इसे प्रोड्यूस किया है। इसकी शूटिंग फिलहाल शांति निकेतन में चल रही है।
बहरहाल यहाँ बात अरिजीत सिंह की करें तो, सिंगर का जन्म 25 अप्रैल 1987 को जिआगंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वो सिंगर, कंपोज़र, म्यूजिक प्रोड्यूसर और इंस्ट्रुमेंटलिस्ट हैं।
बचपन से ही म्यूजिक उनकी लाइफ का हिस्सा रहा — उनकी मां एक सिंगर थीं और दादी-मौसी भी संगीत से जुड़ी थीं। इसी माहौल में उन्होंने कम उम्र से ही शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग लेना शुरू किया और आगे चलकर इसे अपना करियर भी बना लिया।
अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में रियलिटी शो “Fame Gurukul” से की थी। हालांकि वो ये शो नहीं जीत पाए, लेकिन उनकी सिंगिंग ने सभी का ध्यान जरूर खींचा। इसके बाद उन्होंने म्यूज़िक इन्डस्ट्री में असिस्टेंट म्यूज़िक प्रोग्रामर के तौर पर काम किया, जिससे उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री की बारीकियां सीखने का मौका मिला।
उनका बॉलीवुड डेब्यू 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने “फिर मोहब्बत” से हुआ, और 2013 में फिल्म ‘आशिक़ी 2’ के सुपर-हिट रोमांटिक गाने “तुम ही हो” के साथ उन्हें सब तरफ़ पहचान मिली। इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और यह गाना आज भी लोगों की जुबा पर है। इसके बाद अरिजीत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अरिजीत सिंह ने अब तक सैकड़ों गानों में अपनी आवाज दी है। जिनमें, “चन्ना मेरेया”, “गेरुआ”, “सोच ना सके”, “केसरिया”, “सजनी” शामिल हैं। इनके अलावा और भी उनके कई गाने सुपर-हिट हैं, जिनमें ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘मुस्कुराने की वजह’, ‘कबीरा’ शामिल हैं।
अरिजीत सिंह को इंडियन म्यूज़िक इंडस्ट्री में काम के साथ-साथ खूब अवॉर्ड्स भी मिले हैं। उनके अवॉर्ड्स की लिस्ट लंबी है। इसमें 8 बार फ़िल्मफ़ेयर, 2 बार नेशनल फ़िल्म अवार्डस और पद्म श्री शामिल है।
अपने काम के चलते अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे और अमीर सिंगर्स में से एक हैं। उनकी नेटवर्थ करोड़ों में आंकी जाती है। अपने एक लाइव शो के लिए सिंगर लगभग ₹14 करोड़ तक चार्ज करते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ ₹400 करोड़ से ज़्यादा के आसपास है।
अरिजीत सिंह के करियर के अलावा उनकी निजी ज़िंदगी भी काफ़ी दिलचस्प रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत के समय एक रियलिटी शो Fame Gurukul में अपनी को-कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और लगभग 1 साल में उनका तलाक हो गया। यह रिश्ता उनके लिए एक दर्दनाक अनुभव भी रहा।
इसके बाद, अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से 20 जनवरी 2014 को शादी की। ये उनकी दूसरी शादी थी। कोयल भी पहले से शादीशुदा थीं और उनकी एक बेटी है, जिसे अरिजीत ने अपनाया और अपने परिवार का हिस्सा बनाया।
अरिजीत और कोयल के तीन बच्चे हैं (एक बेटी और दो और बच्चे)। अरिजीत अपनी फ़ैमिली के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।



