Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, कहा- गुजरात में महिलाओं को मिलेंगे 1000
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बड़ा चुनावी वादा किया है... उन्होंने दावा किया कि राज्य...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आप संयोजक केजरीवाल इस समय चार दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं.. जहां वे राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं.. और बीजेपी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर कर रहे हैं.. और जनता से पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे हैं.. इसी कड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि अगर गुजरात में AAP की सरकार बनी तो.. हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपये आने शुरू हो जाएंगे.. उन्होंने जोर देकर कहा कि AAP की सरकार बनाओ.. हम गुजरात का पूरा नक्शा बदल देंगे.. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने भाजपा के 30 साल के शासन पर तीखा हमला बोला.. वहीं यह सभा AAP के चार दिवसीय गुजरात दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा थी.. जो आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले जनता को जोड़ने के लिए आयोजित की गई है..
आपको बता दें कि जनसभा में केजरीवाल और भगवंत मान के अलावा गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी.. और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.. सभा का मुख्य फोकस गुजरात की जनता को AAP की योजनाओं का विश्वास दिलाना.. और भाजपा सरकार की असफलताओं को उजागर करना था.. केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुजरात की जनता ने BJP को 30 साल तक मौका दिया.. लेकिन समस्याएं जस की तस बनी रहीं.. वहीं अब समय आ गया है कि आम आदमी की सरकार बने और राज्य का विकास सही मायने में हो..
अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए सबसे बड़ा वादा किया.. और उन्होंने कहा कि पंजाब में हमने हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देने की व्यवस्था की है.. गुजरात में भी AAP की सरकार बनते ही हर एक महिला के खाते में 1000 रुपये आने लगेंगे.. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अगर एक परिवार में मां, बहू और बेटी हैं.. तो उस घर में हर महीने 3000 रुपये सीधे महिलाओं के खातों में आएंगे.. यह राशि परिवार की भलाई, बच्चों की पढ़ाई, दवा और घरेलू खर्च में काम आएगी..
आपको बता दें कि केजरीवाल ने विरोधियों के तर्क का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि महिलाओं को पैसा देने से वे बिगड़ जाएंगी.. उनका जवाब था कि आपने अरबों रुपये लूटे, आप नहीं बिगड़े.. महिलाएं तो घर संभालती हैं, परिवार चलाती हैं.. उनका पैसा घर की खुशहाली में लगेगा.. यह कोई रेवड़ी नहीं, यह जनता का हक है.. यह घोषणा सभा में सबसे ज्यादा तालियां बटोरने वाली रही.. महिलाएं खास तौर पर उत्साहित नजर आईं..
केजरीवाल ने आगे कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गुजरात की जनता ने AAP को सिर्फ 4 या 5 सीटें दीं.. लेकिन पार्टी फिर भी जनता के लिए लड़ती रही.. उन्होंने कहा कि आपने हमें सिर्फ 4 सीटें दी हैं.. लेकिन हम फिर भी आपके लिए लड़ेंगे.. अगर आप गुजरात में हमारी सरकार बनाते हैं.. तो हम गुजरात का पूरा नक्शा बदल देंगे.. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 साल में सड़कें बनाईं.. लेकिन दो दिन में टूट जाती हैं.. भ्रष्टाचार चरम पर है.. किसानों को पानी, बिजली, बीज और खाद की समस्या है.. फसल का सही दाम नहीं मिलता.. युवा बेरोजगार हैं और पलायन कर रहे हैं.. छोटे व्यापारी महंगाई और टैक्स के बोझ से परेशान हैं.. केजरीवाल ने कहा कि BJP ने सौराष्ट्र की 48 सीटों में से 40 जीतीं.. लेकिन जनता को क्या मिला? लाठियां, गालियां और अपमान.. वहीं AAP ने थोड़ी सीटें जीतीं.. लेकिन जनता के लिए छाती पर डंडा खाया और जेल गई..
वहीं भगवंत मान ने पंजाब का मॉडल पेश किया.. उन्होंने कहा कि AAP की सरकार में पंजाब में 10 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त है.. कोई भी व्यक्ति पैसों के अभाव में दवा से वंचित नहीं रहता.. भ्रष्टाचार पर सख्ती है.. मान ने गुजरात की जनता से अपील की कि वे AAP को मौका दें.. और बोले कि दिल्ली और पंजाब में हमने साबित कर दिया कि आम आदमी की सरकार कैसे काम करती है.. वहीं अब गुजरात की बारी है.. यहां भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित होगा.. मान ने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के लिए पार्टी बनाई.. जो आज पूरे देश में नेशनल पार्टी बन चुकी है..
सभा में गुजरात AAP के नेता इसुदान गढ़वी ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी पर बात की.. उन्होंने बताया कि AAP पूरे गुजरात में करीब 12,000 स्थानीय निकाय सीटों पर अकेले लड़ेगी.. कोई गठबंधन नहीं होगा.. पार्टी ने पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है.. जिसमें 455 से 460 से ज्यादा नाम शामिल हैं.. ये सभी साधारण लोग हैं.. जिसमें किसान, मजदूर, शिक्षक, छोटे व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है.. गढ़वी ने कहा कि BJP में वंशवाद है.. बड़े परिवारों के लोग टिकट लेते हैं.. AAP आम लोगों को मौका दे रही है.. उन्होंने बताया कि पार्टी ने पूरे राज्य को सात जोनों में बांटा है.. और हर जोन में मजबूत तैयारी चल रही है.. जानकारी के मुताबिक सभा किसानों की समस्याओं पर खास फोकस के साथ आयोजित की गई थी..
स्थानीय निकाय चुनाव गुजरात की राजनीति के लिए सेमीफाइनल माने जा रहे हैं.. 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं.. चुनाव आयोग की प्रक्रिया चल रही है.. और मतदाता सूची का विशेष संशोधन हो रहा है.. AAP इन चुनावों को बहुत गंभीरता से ले रही है.. केजरीवाल ने सभा में कहा कि जिला परिषद चुनाव सेमीफाइनल है.. अगर यहां AAP अच्छा प्रदर्शन करती है.. तो विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है.. उन्होंने गुजरात की जनता से अपील की कि वे BJP के 30 साल के अधिनायकवादी शासन को खत्म करें और आम आदमी की सरकार लाएं..



