अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बच्चों के माता-पिता से बोले- घबराएं नहीं, हम आपके साथ हैं 

अरविंद केजरीवाल ने बच्चों के माता-पिता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है... आम आदमी पार्टी आपके साथ खड़ी है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर युवाओं की आवाज गूंज उठी.. 21 जुलाई को CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों.. और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली.. प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज.. और आंसू गैस के गोले दागे जाने की खबरें सामने आईं.. कई छात्रों के घायल होने, कुछ के लापता होने और कई छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने के दावे भी किए गए.. इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों.. और उनके माता-पिता के लिए एक भावनात्मक संदेश जारी करते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं..

अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि हम देश के बच्चों और उनके माता-पिता से कहना चाहते हैं कि बिल्कुल भी चिंता न करें.. आम आदमी पार्टी आपके साथ खड़ी है.. और उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को अकेला महसूस करने की जरूरत नहीं है.. यदि किसी को कानूनी या मेडिकल सहायता की आवश्यकता हो.. तो पार्टी हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी..

केजरीवाल ने दावा किया कि उनके अपने बच्चे, हर्षिता और पुलकित, भी इस प्रदर्शन में शामिल थे.. और उन पर भी आंसू गैस के गोले छोड़े गए.. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बताया.. उनके अनुसार लोकतंत्र में अपनी बात रखने वाले युवाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता.. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास देश के भविष्य के लिए उचित नहीं है..

प्रदर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल अस्पताल भी पहुंचे.. जहां उन्होंने घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.. उन्होंने डॉक्टरों और परिजनों से बातचीत कर छात्रों की स्थिति की जानकारी ली.. इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कई माता-पिता अपने बच्चों की तलाश करते हुए दिखाई दिए.. कुछ छात्रों के लापता होने और कई छात्रों को हिरासत में लिए जाने की खबरों ने अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी..

इसी स्थिति को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने तुरंत एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया.. उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र या उसके परिवार को कानूनी या मेडिकल सहायता की आवश्यकता हो.. तो वे 85-888-33548 पर केवल मैसेज करें.. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नंबर पर कॉल न करें, बल्कि केवल संदेश भेजें.. संदेश प्राप्त होते ही पार्टी की टीम जल्द से जल्द संबंधित व्यक्ति से संपर्क करेगी.. और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी..

केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको किसी भी तरह की कानूनी या मेडिकल मदद की जरूरत हो.. तो कृपया इस हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत मैसेज करें.. हम आपके लिए बेहतरीन कानूनी टीम और सर्वोत्तम मेडिकल सहायता उपलब्ध कराएंगे.. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर अनुभवी वकीलों की टीम छात्रों के पक्ष में कानूनी लड़ाई लड़ेगी.. और घायल छात्रों के इलाज की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी..

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं.. उनके शब्दों में कि आप सब हमारे बच्चे हैं.. आप अकेले नहीं हैं.. हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं.. उनका कहना था कि यह समय छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने का है.. और हर संभव सहायता उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी..

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन हाल के पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी.. और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था.. बड़ी संख्या में युवा अपने भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतरे थे.. प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने पूरे घटनाक्रम को और अधिक चर्चा का विषय बना दिया..

संसद मार्ग और आसपास के इलाकों से लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं.. कई छात्रों को चोटें आईं और कुछ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.. इन घटनाओं के बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग क्यों किया गया.. उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुनना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है..

केजरीवाल ने कहा कि यदि देश के युवा रोजगार, परीक्षा व्यवस्था.. और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखना चाहते हैं.. तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए.. उनका कहना था कि लाठीचार्ज और आंसू गैस किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकते.. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.. जबकि उन्हें संवाद और समाधान का रास्ता दिया जाना चाहिए..

 

Related Articles

Back to top button