भूपेंद्र को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए: जयराम

  • पर्यावरण मंत्री के कार्यालय से चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के कार्यालय से चार सहयोगियों को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए जाने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। पार्टी ने उनसे राजधर्म निभाने और नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की है। पार्टी ने लाल बहादुर शास्त्री के इस्तीफे के ऐतिहासिक उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में मंत्रियों को राजनीतिक जवाबदेही तय करते हुए पद छोड़ देना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्रालय में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है और शासन व्यवस्था चरमरा गई है।
जब किसी मंत्री के करीबी सहयोगियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया जाता है, तो उन्हें पद छोडऩे पर विचार करना चाहिए और अपना राजधर्म निभाना चाहिए। पार्टी ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय से चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी का उदाहरण देते हुए यह बात कही। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए सरकार पर निशाना साधा। रमेश ने एक्स पर कहा कि क्या भारतीय राजनीति में नैतिक जिम्मेदारी का विचार अभी भी जिंदा है? लाल बहादुर शास्त्री ने तब सबसे ऊंचे मानक स्थापित किए थे, जब उन्होंने ठीक 7० साल पहले तमिलनाडु में हुए एक ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके उदाहरण को अक्सर याद किया जाता है और उनकी बहुत तारीफ़ भी होती है, लेकिन शायद ही कभी किसी ने उनका अनुसरण किया हो।ज्ज्

कांग्रेस नेता ने अटल बिहारी वाजपेयी का भी किया जिक्र

कांग्रेस नेता ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्रकरते हुए कहा कि अब अपना राजधर्म निभाने का समय आ गया है, जैसा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने चौदह साल पहले गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को याद दिलाया था। इस राजधर्म में नैतिक जिम्मेदारी और राजनीतिक जवाबदेही, दोनों शामिल हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि एक विशाल घोटाला हुआ है जिसके कारण ये बर्खास्तगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button