विकासनगर में बड़ा हादसा, 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के विकासनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button