गुजरात में Aam Aadmi Party की बड़ी एंट्री | NCP के कई नेता AAP में शामिल

गुजरात की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिला जब NCP से जुड़े कई नेताओं ने AAP का दामन थाम लिया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में आज एक बड़ा भूकंप आ गया है.. आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के अहमदाबाद शहर के महासचिव दीपकभाई सोलंकी, केतनभाई कंसारा, नीलेशभाई पटेल, नीलेशभाई सोलंकी, कर्णिक भाई ठक्कर.. और आप गुजरात प्रदेश महासचिव सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से AAP का दामन थाम लिया है.. ये सभी नेता AAP की कार्य राजनीति से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं.. आपको बता दें कि यह घटना गुजरात की सियासत को पूरी तरह हिला देने वाली है.. क्योंकि NCP के ये नेता लंबे समय से स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखते थे.. अहमदाबाद शहर की राजनीति में इनकी एंट्री AAP को नई ऊर्जा देगी.. और 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों को चुनौती मिलेगी..

आपतो बता दें कि यह बैठक अहमदाबाद में AAP के प्रदेश कार्यालय में हुई.. दीपकभाई सोलंकी ने मंच पर खड़े होकर कहा कि हम NCP में रहकर बहुत कुछ किया.. लेकिन AAP की तरह जनता की असली सेवा नहीं देखी.. केजरीवाल जी की राजनीति सिर्फ वादे नहीं.. काम करती है.. गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसे मुद्दों पर AAP जो काम कर रही है.. उससे हम प्रेरित हुए.. जिसके चलते हम पूरे परिवार के साथ AAP में शामिल हो रहे हैं..

वहीं उनके साथ केतनभाई कंसारा जो NCP के शहर स्तर के प्रभावशाली नेता हैं.. उन्होंने भी कहा कि गुजरात में स्थानीय समस्याओं का हल सिर्फ AAP ही दे सकती है.. नीलेशभाई पटेल और नीलेशभाई सोलंकी ने बताया कि वे पिछले कई सालों से NCP में सक्रिय थे.. लेकिन अब AAP की ग्रासरूट स्तर की राजनीति ने उन्हें आकर्षित किया.. कर्णिक भाई ठक्कर ने कहा कि AAP की ईमानदार राजनीति ने हमें जोड़ा है..

साथ में AAP गुजरात प्रदेश महासचिव.. और अन्य पदाधिकारियों ने इन नए सदस्यों का स्वागत किया.. और कहा कि यह गुजरात में AAP की सबसे बड़ी एंट्री है.. जानकारी के अनुसार ये सिर्फ शामिल होने वाले लोगों के नामों की सूची नहीं है.. बल्कि ये नेता अहमदाबाद शहर की राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं.. दीपकभाई सोलंकी NCP अहमदाबाद शहर के महासचिव रहे हैं.. वे पाटीदार समुदाय से हैं.. और शहर के कई वार्डों में उनकी अच्छी पकड़ है.. वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों जैसे पानी की समस्या, सड़क निर्माण.. और गरीबों की मदद पर काम करते रहे है..

केतनभाई कंसारा भी NCP के वरिष्ठ नेता हैं.. वे व्यापारी वर्ग से जुड़े हैं.. और अहमदाबाद के व्यापारिक क्षेत्रों में उनकी पहुंच बहुत अच्छी है.. नीलेशभाई पटेल और नीलेशभाई सोलंकी दोनों ने NCP में युवा मोर्चा संभाला था.. वे स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं.. कर्णिक भाई ठक्कर NCP के संगठनात्मक कार्यकर्ता रहे हैं.. और उन्होंने कई चुनावों में पार्टी के लिए बूथ स्तर पर काम किया.. इन सबके साथ AAP गुजरात प्रदेश महासचिव ने कहा कि ये नए साथी अब AAP की रणनीति को और मजबूत करेंगे..

AAP गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी.. और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर कहा कि यह शामिल होना गुजरात में बदलाव की शुरुआत है.. उन्होंने याद दिलाया कि AAP ने गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कुछ सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया था.. उसके बाद उपचुनावों में विसावदर और अन्य जगहों पर जीत हासिल की..

गोपाल इटालिया जैसे नेता AAP को मजबूत कर रहे हैं.. वहीं अब NCP के इन नेताओं के आने से AAP को अहमदाबाद शहर में नई ताकत मिलेगी.. अहमदाबाद गुजरात की राजधानी है.. और यहां की 21 विधानसभा सीटें बहुत महत्वपूर्ण हैं.. इनमें कई सीटें पाटीदार और अन्य पिछड़े वर्गों की हैं.. NCP के ये नेता इन्हीं वर्गों से आते हैं.. इसलिए उनका AAP में शामिल होना पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करेगा..

जानकारी के अनुसार इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में सामिल होने का सबसे बड़ा कारण AAP की कार्य राजनीति है.. दीपकभाई सोलंकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि NCP में हम वादे तो करते थे.. लेकिन अमल नहीं हो पाता.. AAP ने दिल्ली और पंजाब में स्कूलों को बेहतर बनाया, स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त की.. बिजली सस्ती की.. गुजरात में भी हम यही देखना चाहते हैं.. यहां के सरकारी स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच हो रही है.. लेकिन AAP इसे और आगे ले जाएगी..

केतनभाई कंसारा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति AAP की पहचान है.. वे कहते हैं कि गुजरात में BJP की सरकार लंबे समय से है.. लेकिन आम आदमी की समस्याएं अभी भी हैं.. NCP में रहकर वे इन समस्याओं का हल नहीं देख पाए.. नीलेशभाई पटेल ने युवाओं की बात की.. और उन्होंने कहा कि गुजरात के युवा बेरोजगारी से परेशान हैं.. AAP के दिल्ली मॉडल की तरह यहां भी रोजगार और शिक्षा पर फोकस चाहिए..

जानकारी के मुताबिक इन नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होना गुजरात की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है.. BJP के नेताओं ने इसे सिर्फ सत्ता की लालच बताया है.. BJP गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि AAP गुजरात में कोई जड़ नहीं जमा सकती.. लेकिन AAP के नेता कह रहे हैं कि 2027 में AAP सरकार बनाएगी.. अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि.. गुजरात में AAP की लहर आ रही है.. हाल के उपचुनावों में AAP ने अच्छा प्रदर्शन किया.. विसावदर सीट पर गोपाल इटालिया की जीत ने BJP को झटका दिया.. वहीं अब NCP के नेताओं के आने से AAP को और वोट मिल सकते हैं..

NCP गुजरात में पहले शरद पवार गुट और अजित पवार गुट में बंटी हुई है.. कई NCP नेता पहले ही कांग्रेस या BJP में जा चुके हैं.. वहीं अब ये बचे हुए नेता AAP में आ रहे हैं.. इससे NCP गुजरात में और कमजोर हो गई है.. अहमदाबाद शहर की बात करें तो यहां AAP पहले से सक्रिय है.. गोपाल इटालिया जैसे नेता सदन में BJP को घेर रहे हैं.. हाल ही में विधानसभा में उन्होंने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया.. और केशुभाई पटेल का मुद्दा उठाया..

वहीं अब NCP के इन नेताओं के आने से AAP की रणनीति और मजबूत होगी.. दीपकभाई सोलंकी अहमदाबाद के कई इलाकों में सक्रिय हैं.. वे दसक्रोई, साणंद जैसे क्षेत्रों में काम करते रहे.. यहां AAP पहले से स्कूल स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम पर जोर दे रही है.. NCP नेता भी इसी मुद्दे पर काम कर रहे थे.. अब दोनों मिलकर और बेहतर काम कर सकेंगे.. केतनभाई कंसारा व्यापारियों के बीच लोकप्रिय हैं.. अहमदाबाद के बाजारों में छोटे व्यापारी BJP से नाराज हैं.. AAP इनको आकर्षित कर सकती है..

 

Related Articles

Back to top button