72 घंटे में महंगाई का महाविस्फोट! पेट्रोल-डीजल के दाम में आग, जनता परेशान, सरकार मौन

देश में सिर्फ 72 घंटे के भीतर महंगाई ने बड़ा झटका दिया है... पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः 10 और 11 मई को पीएम मोदी ने लोगों से सोना न खरीदने, पेट्रोल कम खर्च करने जैसी 7 अपील की… और इसके बाद 4 चीजों के दाम सीधे बढ़ गए… इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से सोना-चांदी महंगा हो चुका है… दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं… पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए महंगा हुआ और CNG के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं… इससे पहले मई की शुरूआत में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे और मार्च में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ था… क्या ये कोई संयोग है या प्रयोग… मोदी जी खुद विदेश यात्रा पर चले गए हैं, लेकिन देश में हाहाकार मचता छोड़ गए हैं…

वहीं सवाल ये है कि अगला नंबर किस चीज का है, जो महंगी होने वाली है… जाहिर तौर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा… अगर आप महीने में 50 लीटर पेट्रोल खर्च करते हैं, तो 3 रुपए प्रति लीटर कीमत बढ़ने से महीने का खर्च 150 रुपए बढ़ जाएगा… डीजल के मामले में भी ये लागू होता है… ऐसे ही अगर आप हर दिन 2 लीटर दूध इस्तेमाल करते हैं, तो महीने का खर्च 120 रुपए सीधे बढ़ जाएगा… CNG की बात करें तो हर महीने 50 किलो CNG खरीदते हैं, तो महीने का 100 रुपए खर्च बढ़ेगा… सोना-चांदी की बात क्या ही की जाए, तब 80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर जीवित हैं… लेकिन फिर भी सोने-चांदी के दाम हर दिन बढ़ते-घटते रहते हैं.

ये हो गई सीधे असर की बात, अब इनडायरेक्ट इंपैक्ट की बात करें तो… फल, सब्जियां, अनाज, दवाइयां और ऐसी ही जरूरत की हर चीज, जब एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसपोर्ट होकर आती-जाती है… तो इनके ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट पर असर होगा, जिससे चीजें महंगी होंगी… अप्रैल में पहले ही भारत में खाद्य महंगाई दर 3.87% से बढ़कर 4.2% पहुंच चुकी है… सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में टमाटर के दाम 35%, नारियल के 44% और गोभी के दाम 25% बढ़े हैं…

 

Related Articles

Back to top button