उन्नाव में पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक और नगदी सहित 3 शातिर चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में  पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में  पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक महंगी बाइक और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चोरों के पास से करीब सवा दो लाख रुपये कीमत की R1-5 बाइक और चोरी के 16 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही चोरी करने के उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ, कानपुर, उरई, जालौन, झांसी और उन्नाव समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। करीब 5 माह पूर्व इन्होंने R.S. चौराहे पर 7 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button