‘BJP देशभक्ति का सर्टिफिकेट न दे’ वंदे मातरम् पर इमरान खेड़ावाला का पलटवार

गुजरात विधानसभा में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर सियासत गरमा गई है... विधायक इमरान खेड़ावाला ने BJP के देशभक्ति के दावे पर... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम के गायन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया.. बीजेपी ने कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला पर आरोप लगाया कि वह वंदे मातरम के सम्मान में खड़े नहीं हुए.. बीजेपी की ओर से इसे संसदीय परंपरा और राष्ट्रगीत के सम्मान से जोड़कर सवाल उठाए गए.. विवाद बढ़ने के बाद इमरान खेड़ावाला ने आजतक से बातचीत में अपना पक्ष रखा.. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का गान शुरू होने के समय वह अपनी जगह पर खड़े थे.. और अब तक जिस रूप में वंदे मातरम गाया जाता रहा है.. वह उसका पूरा सम्मान करते हैं.. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि गान में जो नई पंक्तियां जोड़ी गई हैं.. उनके शुरू होने पर वह अपनी सीट पर बैठ गए थे.. उनके मुताबिक यह उनका व्यक्तिगत फैसला और विचारधारा से जुड़ा हुआ स्टैंड है..

इमरान खेड़ावाला ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि बीजेपी.. और कांग्रेस की विचारधारा अलग-अलग है और वह कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं.. उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर जिस देश और संविधान की भावना से जुड़े थे.. वह भी उसी संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं.. खेड़ावाला ने कहा कि वंदे मातरम की जिन कड़ियों को अब तक गाया जाता रहा है.. उनके सम्मान में वह हमेशा खड़े रहेंगे.. लेकिन जिस नई लाइन को लेकर विवाद पैदा हुआ है.. उसके दौरान बैठना उनका व्यक्तिगत स्टैंड है.. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इबादत ईश्वर और खुदा से है.. लेकिन उनका प्रेम अपने देश से है.. इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि.. किसी को भी देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने का अधिकार नहीं है..

इमरान खेड़ावाला ने कहा कि विधानसभा में दूसरे विधायक वंदे मातरम के दौरान शायद नहीं बैठे होंगे.. लेकिन उनका अपनी सीट पर बैठना उनका व्यक्तिगत निर्णय है.. उन्होंने दोहराया कि वंदे मातरम की जिन दो कड़ियों को लंबे समय से गाया जाता रहा है.. वह उनका सम्मान करते रहेंगे.. इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस विधायक किरीट पटेल भी इमरान खेड़ावाला के समर्थन में सामने आए.. उन्होंने बीजेपी के आरोपों को गलत बताया.. किरीट पटेल के मुताबिक इमरान खेड़ावाला उनके पीछे ही बैठे थे और गान के समय वह खड़े थे.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों पर गलत आरोप लगाना बीजेपी की एक राजनीतिक रणनीति बन गई है.. किरीट पटेल ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर कांग्रेस विधायकों को निशाना बनाया जा रहा है.. इस बयान के बाद कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से इमरान खेड़ावाला का बचाव किया..

 

Related Articles

Back to top button