बीजेपी बम धमाका करवाकर इल्जाम किसी और पर मढ़ना चाहती है

- सीएम ममता बोलीं- वे मुसीबत खड़ी करके वोट चुराएंगे
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि विपक्ष की योजना एनआईए को लाना, बम धमाका करना और फिर इसका इल्ज़ाम किसी और पर मढ़ देना है। दिनहाटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तृणमूल कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि राज्य के बाहर से आए लोगों का इस्तेमाल अशांति फैलाने और मतदान प्रक्रिया नज़दीक आते ही स्थानीय युवाओं की गिरफ्तारी करवाने के लिए किया जा सकता है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी (बीजेपी की) योजना एनआईए को लाना, बम धमाका करना और फिर इसका इल्ज़ाम किसी और पर मढ़ देना है। वे बाहर से कुछ लोगों को लाएंगे, आप पर आरोप लगाएंगे और कल लडक़ों को गिरफ्तार कर लेंगे। यह बस कुछ ही दिनों की बात है। सब्र रखें, बस अपना नाम दर्ज करवाएं और किसी भी मुसीबत में न पड़ें। मैं आपसे अपील कर रही हूं, वे मुसीबत खड़ी करके वोट चुराएंगे। अगर ज़रूरी हो, तो आप रात में भी उन पर नजऱ रखें। इस बीच, बंगाल के पश्चिम बर्धमान में एक रैली के दौरान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में पहचान के संकट, गुंडागर्दी, अपराध और माफिया के बारे में बात की। योगी आदित्यनाथ ने कह कि मैं आप लोगों से अपील करने आया हूं उन लोगों से, जिनकी वजह से पिछले 15 सालों से बंगाल पहचान के संकट का सामना कर रहा है; जिन्होंने बंगाल को आतंक, माफिया राज, रंगदारी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है कि अब टीएमसी की कोई ज़रूरत नहीं है। इन लोगों ने आम जनता, युवाओं, बेटियों और बहनों के बीच डर का माहौल बना दिया है। इनकी वजह से ही माफिया पनपा है। इस माफिया वाली प्रवृत्ति को बीजेपी खत्म करेगी। यही बीजेपी का संकल्प है।



