जीत का खाता खोलना चाहेगी केकेआर

  • गुजरात के खिलाफ एलेन की जगह सीफर्ट को मौका देगी मौका

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। यह मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। केकेआर ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें चार मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इस सीजन एकमात्र अंक पंजाब के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया है। केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी।
गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे। केकेआर के लिए फिन एलेन अब तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम गुजरात के खिलाफ टिम सीफर्ट को मौका देने पर विचार करती है या नहीं। केकेआर के लिए दिक्कत की बात यह भी है कि मथीशा पथिराना एनओसी मिलने के बावजूद अब तक टीम से नहीं जुड़ सके हैं और वह इस मैच में खेल नहीं पाएंगे। गुजरात टाइटंस आईपीएल के अपने अगले मैच के लिए घरेलू मैदान लौट रही है। यह टीम चार में से दो मुकाबले गंवाकर अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। इस मुकाबले में गुजरात को बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान इस टीम को मजबूती देते हैं। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच केकेआर के पक्ष में रहा। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

Related Articles

Back to top button