ब्रिटेन को मिला नया राजनीतिक झटका, कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री पद और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री पद और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.

स्टारमर ने कहा कि पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे थे और उन्होंने पार्टी का फैसला स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि उनके सभी फैसले देशहित को ध्यान में रखकर लिए गए थे.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री पद और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है. स्टारमर ने कहा कि उनकी पार्टी के भीतर यह सवाल उठ रहा था कि क्या वह अगले आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी का जवाब मिल गया है और वह इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं. स्टारमर ने कहा कि अब समय आ गया है कि कोई नया नेता पार्टी की कमान संभाले और उसे अगले चुनाव की ओर ले जाए. स्टार्मर पिछले 10 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले छठे PM हैं. इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे.

क्यों दिया इस्तीफा?

कीर स्टार्मर ने एक बयान में कहा कि मेरी पार्टी में यह सवाल था कि क्या अगले चुनाव में मैं ही नेतृत्व करूंगा. संसदीय दल को मेरे नेतृत्व पर संशय था. लोगों को लग रहा था कि मैं सफल नहीं हो सकता हूं.

मैंने उन आवाजों को तरजीह दी है. इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है. स्टार्मर ने आगे कहा कि मैंने यहूदी विरोधी विचारों को जड़ से उखाड़ फेंका है. मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को तरजीह दी है. 2 साल पहले मैं जब प्रधानमंत्री नियुक्त हुआ, तो वो मेरे लिए गौरवशाली क्षण था.

अब आगे क्या होगा?

लेबर पार्टी अपना नया नेता चुनने के लिए बैठक करेगी. हाल ही में चुनाव जीतकर आए बर्नहैम प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं. बर्नहैम को 100 सांसदों को घोषित रूप से समर्थन प्राप्त है.

Related Articles

Back to top button