लोकतंत्र में सभी आवाजों और भावनाओं को समायोजित करने की क्षमता: आंबेडकर

  • कॉकरोच जनता पार्टी संघ ने दी प्रतिक्रिया

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आरएसएस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सभी आवाजों और भावनाओं को समायोजित करने की क्षमता है और जेन-जी को देश पर भरोसा है। बता दें कि जेनजी वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख आंबेकर ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करता है, पारदर्शी चुनाव कराता है और सोशल मीडिया सहित यहां खुला मीडिया है।
वे कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा, इसलिये मुझे लगता है कि लोकतंत्र में किसी भी तरह की चर्चा और लोगों द्वारा रखे और व्यक्त किए जाने वाले विभिन्न विचारों को आश्चर्य की तरह नहीं लिया जाना चाहिए। उन्हें सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा माना जाना चाहिए। मेरा मानना है कि मीडिया उन्हें संभालने के लिए पर्याप्त रूप से स्वतंत्र है।

Related Articles

Back to top button