भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

  • सपा सांसद प्रिया सरोज की एआई तस्वीरों से छवि खराब करने का आरोप

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मछली शहर से समाजवादी पार्टी का संसद और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज की एआई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनके साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई। इन तस्वीरों को लेकर सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय जनता पार्टी के नेता समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सपा सांसद ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है, जिसके बाद ये मामला सुर्खियों में आ गया है।
सपा सांसद ने एआई जनरेटेट मॉफ्र्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बीजेपी नेता आमोद सिंह और एडवोकेट विशाल सिंह के खिलाफ साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोनों पर उनके खिलाफ झूठी और भ्रामक सामग्री शेयर कने का आरोप लगायाउन्होंने कहा कि इससे उनका सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। आरोपी अमोद सिंह को जौनपुर बीजेपी का जिला मीडिया प्रभारी होने का दावा किया जा रहा है. प्रिया सरोज ने कहा कि इस तरह की पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की गई है एआई तस्वीरें बनाना और उन्हें सोशल मीडिया पर झूठ के साथ वायरल करना एक गंभीर अपराध हैं। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रिया सिंह के शिकायत के बाद ये मामला चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर लोग सपा सांसद के साथ खड़े दिख रहे हैं।

यह भाजपा की राजनीति नहीं डर और घबराहट है: प्रिया

प्रिया सिंह ने अपनी शिकायत में इन दोनों के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गईं पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स दिए हैं सपा सांसद ने कहा कि नकली तस्वीरें, नाकाम साजिश, जौनपुर के बीजेपी आईटी सेल प्रभारी और कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर एआई जनरेटेड फर्जी तस्वीरें शेयर कर झूठा माहौल बनाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। यह भाजपा की राजनीति नहीं— डर और घबराहट है। महिलाओं के खिलाफ अपराध तेज़ी से बढ़ रहे हैं और यह उसी का उदाहरण है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और इस प्रकार की हरकतों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. प्रिया सरोज ने कहा एआई जनरेटेड तस्वीर बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button