UP में न्यायिक व्यवस्था में बदलाव, 408 ADJ अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। Allahabad High Court ने 408 एडीजे स्तर के न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

4pm न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। Allahabad High Court ने 408 एडीजे स्तर के न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में कई अहम नाम शामिल हैं, जिनमें गौरव शर्मा का नाम भी प्रमुख है।

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश भर में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के 408 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह कदम न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

तबादला सूची में शामिल अधिकारी गौरव शर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण (V.B.-U.P.S.E.B.) के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह गाजियाबाद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि इस व्यापक तबादला प्रक्रिया के तहत कई जिलों में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जिससे मामलों के निपटारे में तेजी लाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

न्यायिक महकमे में इस बड़े स्तर के फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे अदालतों के कार्य संचालन पर भी असर पड़ने की उम्मीद है। फिलहाल, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बदलाव प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button