जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी चेन्नई

  • सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला आज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
हैदराबाद। आईपीएल के 19वें सीजन के सत्ताइसवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खराब शुरुआत के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है। संजू सैमसन के फार्म के लौटते ही चेन्नई दो मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। हालांकि अबतक सीजन में खेले पांच मैच में दो जीत और तीन हार के साथ आठवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ मेजबान हैदराबाद की टीम 5 मैच में 2 जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
ऐसे में आज के मुकाबले में चेन्नई की नजर जीत की हैट्रिक पूरी करने के साथ-साथ नेट रन रेट में सुधार की होगा। नहीं तो आगे चलकर यह टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हैदराबाद की टीम भी अबतक अपनी लय हासिल नहीं कर सकी है। अपने आखिरी मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोका था। एक बार फिर वो यही कारनामा सीएसके के खिलाफ करना चाहेगी।(सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद को 7 और सीएसके को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन मैच में सीएसके को जीत मिली है और दो मैच हैदराबाद के नाम रहे हैं। हैदराबाद के मैदान पर दोनों के बीच पांच ही मैच खेले गए हैं जिसमें से हैदराबाद को तीन और चेन्नई को दो मैच में जीत मिली। ऐसे में इस मैदान पर हैदराबाद और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

सत्र की पहली जीत को तरसी केकेआर, गुजरात से भी हारी मैच

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने केकेआर को पांच विकेट से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिर 32 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 57 रन जोड़े। इसके बाद जोस बटलर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया।

Related Articles

Back to top button