बिना गैस के भी बन सकता है टेस्टी खाना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कभी कबार घर में किसी कारणवश गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है और कोई दूसरा उपाय नहीं होता है जिससे हम खाना बना सकें। लेकिन अगर आपके घर गैस उपलब्ध नहीं है तो भी आप कुछ ऐसे डिश हैं जिन्हें बिना गैस के भी तैयार किया जा सकता है। जिन्हें बनाने के लिए गैस या ज्यादा कुकिंग की जरूरत नहीं होती है। ये डिश न सिर्फ जल्दी बन जाती हैं बल्कि स्वादिष्ट भी होती हैं। ये आसान डिश न सिर्फ समय बचाएंगी, बल्कि इमरजेंसी में बेहद काम की साबित हो सकती हैं। इसलिए घर में हमेशा कुछ नो-कुक फूड आइटम जैसे मुरमुरे, ब्रेड, फल और अंकुरित दालें रखें। ताकि गैस न होने पर भी आसानी से खाना बनाया जा सकता है।

ओट्स मिक्स

अगर आपके पास इंस्टेंट ओट्स हैं, तो उन्हें दही या दूध के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। इसमें आप फल या ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं।

फ्रूट चाट

फ्रूट चाट एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है। इसके लिए आप सेब, केला, पपीता और अनार काटकर उसमें चाट मसाला और नींबू डाल सकते हैं। बाजार में मिलने वाली पैक्ड फ्रूट चाट में चाट मसाला मिलाया जाता है, जिससे फलों के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। अगर आपको फ्रूट चाट खानी है तो इस पर किसी भी तरह का नमक या चाट मसाला न मिलाएं।

फ्रूट कर्ड

यह भी बिना गैस सिलेंडर के आसानी से बनाया जा सकता है और हेल्दी स्नैक्स भी है। फ्रूट कर्ड बनाने के लिए सेब, केला, पपीता, अंगूर या अपनी पसंद के फलों में दही, चीनी, और चाट मसाला मिलाकर स्वादिष्ट स्नैक बना सकते हैं।

वेज सैंडविच

वेज सैंडविच सबसे आसान और जल्दी बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए ब्रेड के स्लाइस में कटे हुए खीरा, टमाटर और प्याज रखें। नमक, चाट मसाला और सॉस डालें। कुछ ही मिनटों में टेस्टी सैंडविच तैयार हो जाएगा। अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तब तो आप ब्रेड को टोस्ट भी कर सकते हैं। और कई तरह के सैंडविच या अन्य रेसिपी बना सकते हैं।

भेलपुरी

भेलपुरी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए मुरमुरे, बारीक कटा प्याज और टमाटर, हरी चटनी और इमली की चटनी मिलाकर स्वादिष्ट भेलपुरी तैयार
करें।

स्प्राउट सलाद

स्प्राउट सलाद सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग, टमाटर, प्याज, नींबू और नमक चाहिए। इन सब को मिलाकर हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है। ये देर तक पेट भरा रखता है।

पीनट बटर टोस्ट

पीनट बटर टोस्ट भी एक आसान और एनर्जी से भरपूर स्नैक है। बस ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और चाहें तो ऊपर केले के स्लाइस भी डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button