CJI ने पश्चिम बंगाल SIR मामले पर जताई नाराजगी, कहा- न्यायिक प्रक्रिया में बाधा बर्दाश्त नहीं
श्चिम बंगाल SIR मामले पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने मामला रखा. उन्होंने कहा कि मुझे अभी टेलीग्राफ से एक रिपोर्ट मिली है.

4pm न्यूज नेटवर्क: पश्चिम बंगाल SIR मामले पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने मामला रखा. उन्होंने कहा कि मुझे अभी टेलीग्राफ से एक रिपोर्ट मिली है.
इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि मैं इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता हूं. लेकिन हमें सुबह 2 बजे से ही रिपोर्ट मिल रही थी, शाम 5 बजे उन्होंने अधिकारियों का घेराव किया और रात 11 बजे तक वहां कोई नहीं था. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में हुए विरोध प्रदर्शन का गंभीर संज्ञान लिया.
सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है. कोर्ट ने संकेत दिया है कि इस तरह की घटनाएं न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालती हैं और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता. कल मालदा में 7 न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया गया था.



