Telangana CM makes big statement on situation in India
hayatJanuary 12, 2023
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ । तेलंगाना के 2024 के चुनाव में अब ज़्यादा वक़्त नहीं बचा है। इस बीच तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों की माने तो केसीआर तीसरा मोर्चा बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। जिसके चलते अब केसीआर सभी विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहें हैं। और इन सबके बीच उनका एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर देश में ऐसे ही हालात रहे तो जल्द भारत में तालिबान जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं केसीआर ने कहा कि इस देश में भी अफगानिस्तान जैसे हालात हो सकते हैं. तेलंगाना के महबूबाबाद में सीएम केसीआर ने देश में मौजूदा हालातों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “हमारा देश शांति, सहिष्णुता और लोगों की भलाई के लिए आगे बढ़ना चाहिए. अगर हम लोग लगातार धार्मिक असहिष्णुता और समाज को बांटने की कोशिश करेंगे तो सब कुछ नर्क हो जाएगा।