नीतीश की खातिर की नौ हत्याएं: अनंत

  • जदयू ने आरोपों को नकारा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने अतीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई थी। आगामी विधान परिषद चुनाव में नीरज कुमार को टिकट मिलने से नाराज सिंह ने जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है। वहीं जदयू ने इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पांच दशक का राजनीतिक जीवन पूरी तरह बेदाग रहा है। बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से नाराज बताये जा रहे विधायक अनंत कुमार सिंह ने दावा किया कि उन्होंने नीतीश कुमार की मदद के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई थी।
आगामी विधान परिषद चुनाव में जदयू द्वारा नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से मोकामा से विधायक सिंह नाराज हैं। नीरज कुमार, विधान परिषद के तीन बार सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने नीरज कुमार को हराने का संकल्प लेते हुए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करने की बात भी कही है। अनंत सिंह ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा, ‘‘नीतीश कुमार और मेरे संबंध बहुत पुराने हैं। उनकी मदद करने के लिए मैंने नौ लोगों की हत्या करवाई।जब वह संघर्ष कर रहे थे और राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब मैं उनके साथ खड़ा था।’’ सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करना नीतीश कुमार की अवहेलना नहीं है। उन्होंने 2005 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और उसी वर्ष नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। विवादित बयानों के लिए चर्चित सिंह ने कुछ घंटे बाद सफाई देने के लिए पत्रकारों को अपने आवास पर बुलाया हालांकि, इस दौरान उनके बयान से जदयू की मुश्किलें बढ़ गईं। इस बीच, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक वीडियो बयान जारी कर पार्टी को इस विवाद से अलग करने का प्रयास किया। उन्होंने अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा कि नीतीश कुमार का 50 साल का राजनीतिक करियर बेदाग रहा है।

Related Articles

Back to top button