असम के लिए कांग्रेस की गारंटी जारी, महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये

असम के 10 लाख भूमिपुत्रों को स्थायी पट्टा मुहैया कराया जाएगा. बुजुर्गों को हर महीने 1,250 रुपए की सहायता दी जाएगी.

4pm न्यूज नेटवर्क: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पार्टी का गारंटी कार्ड जारी किया है. कांग्रेस के गारंटी कार्ड के मुताबिक, कांग्रेस व्यवसाय के लिए महिलाओं को 50 हजार रुपए देगी जो सीधे उनके बैंक खाते में बिना शर्त ट्रांसफर किए जाएंगे.

हर परिवार को 25 लाख रुपए का फ्री इलाज दिया जाएगा. असम के 10 लाख भूमिपुत्रों को स्थायी पट्टा मुहैया कराया जाएगा. बुजुर्गों को हर महीने 1,250 रुपए की सहायता दी जाएगी. स्व. जुबिन गर्ग जी को 100 दिन में न्याय मिलेगा.

Related Articles

Back to top button