कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बदला अंदाज, बोले- अब सिर्फ धर्म रक्षा करूंगा

राम मंदिर चंदा चोरी से आहत कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से 2 अक्टूबर से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करने का ऐलान किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राम मंदिर चंदा चोरी से आहत कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से 2 अक्टूबर से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करने का ऐलान किया है. इस बीच उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे अब सिर्फ धर्म की रक्षा करेंगे.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति से अलग होकर धर्म रक्षा करेंगे और आखिर दम तक इस कार्य को करते रहेंगे. दरअसल दिग्विजय सिंह 2 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू कर रहे हैं. इसी को लेकर उन्होंने ये बात कही है.

राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि “मैं सनातन धर्म को समझता हूं. मैं BJP, VHP और RSS को भी समझता हूं. अब मेरा मकसद धर्म की रक्षा करना है. यानी अपनी आखिरी सांस तक धर्म की करना. इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है. इस बीच उन्होंने राहुल गांधी को यात्रा में बुलाए जाने वाले सवाल पर कहा कि मैं किसी को नहीं बुलाऊंगा. लेकिन मैं संतोष दुबे को जरूर बुलाऊंगा. संतोष वही कार सेवक हैं जिन्हें चार बार गोली मारी गई थी. वे मेरी यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि होंगे.”

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उज्जैन से 2 अक्टूबर से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू होगी. यह गैर राजनीतिक होगी. इसमें कोई भी पार्टी का झंडा नहीं होगा. इसमें वे सब शामिल हो सकते हैं जिनकी भगवान राम में आस्था है. जिन्होंने राम मंदिर में चंदा दिया है, वे सब शामिल हो सकते हैं. उज्जैन से अयोध्या लगभग एक हजार किलोमीटर है, 10 से 15 किलोमीटर रोज चलेंगे. उन दिनों में मैं न फेसबुक यूज करूंगा, न ट्विटर यूज करूंगा. सभी पार्टियों के लोग, जो चंदा चोरों के खिलाफ हैं, वे इसमें शामिल हों.’

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आस्था को पहुंचाती है ठेस
वहीं, बीजेपी के एमपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इसे सभी की सामूहिक कोशिशों से बनाया गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राम मंदिर के विकास कार्यों को लेकर कड़े फैसले ले रही है. खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है.

Related Articles

Back to top button