कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, BV श्रीनिवास ने भरा जोश, 2027 चुनाव की बड़ी रणनीति तैयार
कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया... BV श्रीनिवास के संबोधन ने संगठन में जोश पैदा किया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात कांग्रेस में नई ऊर्जा और संगठनात्मक गतिविधियां दिख रही हैं.. हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी.. और सचिव बीवी श्रीनिवास ने भरूच जिले में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की.. इस बैठक में स्थानीय स्वशासन चुनावों (पंचायत, नगरपालिका और अन्य स्थानीय निकाय चुनाव) को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.. बैठक में पार्टी के स्थानीय नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और समर्पित साथियों ने हिस्सा लिया.. जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर संगठन को मजबूत करने.. और कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर सार्थक बातचीत हुई..
आपको बता दें कि बीवी श्रीनिवास गुजरात कांग्रेस के संगठनात्मक प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.. वे पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं.. और पार्टी के अंदर युवा ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं.. भरूच में आयोजित यह बैठक उनके गुजरात दौरे का हिस्सा थी.. जहां वे विभिन्न जिलों में समीक्षा बैठकें, संगठनात्मक चर्चाएं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं..
भरूच बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्वशासन चुनावों की तैयारी को मजबूत करना था.. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होते हैं.. क्योंकि इनमें गांव, तालुका और शहर स्तर पर सीधे विकास के मुद्दे तय होते हैं.. पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार जैसे मुद्दे इन्हीं चुनावों से जुड़े होते हैं.. बीवी श्रीनिवास ने बैठक में कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत होना चाहिए.. उन्होंने जोर दिया कि चुनाव सिर्फ टिकट बांटने तक सीमित नहीं हैं.. बल्कि लोगों की समस्याओं को हल करने का माध्यम हैं.. बैठक में पिछले चुनावों के अनुभवों की समीक्षा की गई.. और जहां कांग्रेस कमजोर रही.. वहां सुधार के तरीके सुझाए गए..
बैठक में सबसे ज्यादा जोर जमीनी फीडबैक पर था.. विभिन्न ब्लॉकों, तालुकों और गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट दी.. और उन्होंने बताया कि किन क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच अच्छी है और कहां चुनौतियां हैं.. आदिवासी बहुल क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई.. कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं.. महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और युवाओं का पलायन जैसे मुद्दे लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं.. कांग्रेस इन मुद्दों को उठाकर लोगों के बीच जा सकती है.. बीवी श्रीनिवास ने फीडबैक सुनकर कहा कि हर शिकायत.. और सुझाव को नोट किया जाएगा और उसे पार्टी की रणनीति में शामिल किया जाएगा..
जानकारी के मुताबिक बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई.. कांग्रेस में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कमेटियों को सक्रिय करने का फैसला लिया गया.. हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैनात करने.. और उन्हें प्रशिक्षण देने की बात हुई.. युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस को अधिक जिम्मेदारी देने का सुझाव भी सामने आया.. आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई.. खासकर भरूच, नर्मदा और आसपास के क्षेत्रों में.. बीवी श्रीनिवास ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समर्पण के साथ काम करें.. पार्टी हाईकमान उन्हें पूरा समर्थन देगा..
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा है.. लेकिन कांग्रेस पिछले कुछ समय से वापसी की कोशिश कर रही है.. बैठक में चर्चा हुई कि कांग्रेस को विकास के मुद्दों पर फोकस करना चाहिए.. सरकार पर सवाल उठाने के साथ-साथ अपना सकारात्मक एजेंडा भी पेश करना जरूरी है.. जैसे बेहतर पंचायती राज व्यवस्था, पारदर्शी कामकाज, महिलाओं की भागीदारी और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट…



